सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांव पखार किया कन्या पूजन, बोले- मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Oct 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath kanya pujan during navmi 2021 see photos gorakhnath temple
कन्या पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित भवन में विधि-विधान के साथ परंपरागत कन्या पूजन किया। उन्होंने मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं, एक बटुक भैरव के पांव पखारकर पहले पूजा-अर्चना की, उसके बाद अपने हाथों से भोजन कराकर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की। इस दौरान मंदिर में पहुंची अन्य कन्याओं को भी उसी श्रद्धाभाव से भोजन कराया गया और विदाई की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए नवरात्र के नवें दिन कन्या पूजन का विधान है।
Trending Videos
CM Yogi Adityanath kanya pujan during navmi 2021 see photos gorakhnath temple
कन्या पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
नौ कन्याओं का किया पूजन
कन्या पूजन का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित था। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले आमंत्रित कन्याएं पूजन स्थल पर पहुंच गईं। सबसे पहले उन्होंने बारी-बारी से थार में नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव को खड़ा कर उनका पांव पखारा। उसके बाद टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजा के बाद कन्या भोज का कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath kanya pujan during navmi 2021 see photos gorakhnath temple
कन्या पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री एक-एक सभी कन्याओं के पास गए और उनकी थाली में अपने हाथों से भोजन परोसा और बाकायदा पूछ-पूछ कर खिलाया। इस दौरान वह बच्चों को दुलराते भी रहे। भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने सभी कन्याओं की अपने हाथ से दक्षिणा देकर सम्मान के साथ विदा किया। मुख्यमंत्री से पूजाकर बच्चे प्रसन्न नजर आए। कुछ ने तो प्रतिक्रिया भी दी। बोले, योगी बाबा बहुत अच्छे हैं।
CM Yogi Adityanath kanya pujan during navmi 2021 see photos gorakhnath temple
कन्या पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मां सिद्धिदात्री की हुई पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे मां भगवती के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आराधना की।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath kanya pujan during navmi 2021 see photos gorakhnath temple
बटुक भैरव को तिलक लगाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मंदिर के शक्तिपीठ में दो घंटे से अधिक समय तक चले अनुष्ठान को प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी और उनकी पुरोहित टीम ने सम्पन्न कराया। टीम में डा. अरविंद चतुर्वेदी, डा. रोहित मिश्र, नित्यानंद चौबे, पुरुषोत्तम चौबे आदि शामिल रहे। दुर्गा सप्तशती के पाठ और आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ पूजा सम्पन्न हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed