सब्सक्राइब करें

नवरात्रि 2021: प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए सीएम ने की महानिशा पूजा, चुनरी ओढ़ाकर किया कन्या पूजन

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Oct 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed Mahanisha Puja in Shaktipeeth of Gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
नवरात्र की अष्टमी पर मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में विधि विधान से महानिशा पूजा कर प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की। मुख्यमंत्री कालीबाड़ी के सुंदरीकरण परियोजना का लोकार्पण करने के बाद बुधवार की शाम छह बजे से अनुष्ठान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गौरी-गणेश, वरुण, यंत्र, शस्त्र, भगवान राम-लक्ष्मण-सीता, अर्धनारीश्वर, द्वादश ज्योतिर्लिंग और नवग्रह की भी पूजा की। दुर्गा सप्तशती के पाठ के बाद महानिशा पूजन का अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने नारियल, गन्ना, केला, जायफल आदि की सात्विक बलि दी। वेदी पर उगाए गए जौ को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच काटा। उसके बाद वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र और अग्नि देवता का आह्वान कर हवन किया। आरती और क्षमा याचना के बाद प्रसाद वितरण के साथ बुधवार का नवरात्र अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।
Trending Videos
CM Yogi Adityanath performed Mahanisha Puja in Shaktipeeth of Gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
अनुष्ठान मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी की अगुआई में डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. रोहित मिश्र, पुरुषोत्तम चौबे, डॉ. दिग्विजय शुक्ल आदि आचार्यों द्वारा कराए गए। इससे पहले बुधवार की सुबह भी शक्तिपीठ में मुख्यमंत्री ने परंपरागत रूप से मां महागौरी की आराधना की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed Mahanisha Puja in Shaktipeeth of Gorakhnath temple
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने किया कन्या पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार यानी आज की सुबह शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना किए। इसके बाद उनके आवास में कन्या पूजन का कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री ने मां के नौ स्वरूप के प्रतीक रूप में नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव का पांव-पखार कर उन्हें चुनरी ओढ़ाया और अपने हाथ से भोजन कराया।
CM Yogi Adityanath performed Mahanisha Puja in Shaktipeeth of Gorakhnath temple
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री की ओर से नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव को इस पूजन के लिए बुधवार को ही आमंत्रण भेज दिया गया था।
 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed Mahanisha Puja in Shaktipeeth of Gorakhnath temple
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
अफसरों ने सुनीं जनता की फरियाद
मुख्यमंत्री जनता दर्शन में नहीं जा सके। ऐसे में उनके निर्देश पर अधिकारियों ने हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनी। गोरखपुर और आसपास के क्षे़त्रों से करीब 300 लोग अपनी समस्या के समाधान के लिए आए थे। अफसरों ने उनसे आवेदन पत्र लिया। समस्या सुनने के लिए कमिश्नर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसएसपी विपिन ताडा और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed