फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी को जिंदा जलाया: तीन साल पहले जिस युवती से मंदिर में रचाई थी शादी, अब उसी ने किया आग के हवाले

Sat, 10 Apr 2021 02:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Apr 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend killed boyfriend by burnt after love marriage in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात एक युवक को प्रेमिका के घर में जिंदा जला दिया गया। पुलिस ने युवक के परिजनों की तहरीर पर प्रेमिका उसकी मां और दो बहनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
Girlfriend killed boyfriend by burnt after love marriage in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उधर, मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान चिलुआताल इलाके के करीमनगर निवासी जयसिंह यादव (29) के रूप में हुई है।
Girlfriend killed boyfriend by burnt after love marriage in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, जयसिंह का बिछिया कॉलोनी की एक लड़की से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि वह उसके साथ में कॉलेज में पढ़ता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी हो गई थी। इतना ही नहीं करीब तीन साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी भी रचा ली थी। लेकिन लड़की के घरवालों के तैयार न होने की बात कहते हुए अपने माता-पिता के पास चली गई थी। इधर, प्रेमी जयसिंह पिछले कई दिनों से उसे साथ आने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन प्रेमिका तैयार नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend killed boyfriend by burnt after love marriage in gorakhpur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच में मोबाइल पर बातचीत हो रही थी और इसी दौरान कहासुनी होने के बाद शुक्रवार की रात जयसिंह प्रेमिका के घर पर पहुंच गया। उसने प्रेमिका को आवाज लगाई। कुछ देर बाद लोगों ने घर के बाहर युवक को जलता देखा तो शोर मचाने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

इंस्पेक्टर शाहपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि युवक ने मंदिर में शादी रचा ली थी। शुक्रवार को वह लड़की के घर पहुंचा था। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Girlfriend killed boyfriend by burnt after love marriage in gorakhpur
एसपी सिटी सोनम कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बिछिया कालोनी में एक युवक की जलकर मौत का मामला सामने आया है। युवक के परिवार वालों की तहरीर के आधार पर युवती, उसकी मां और दो बहनों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed