{"_id":"6a1515315dc36da51503870c","slug":"16-year-old-kunal-dies-after-45-foot-fall-in-agra-zip-line-tragedy-2026-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मॉल, मंदिर और फिर मौत: परिवार की दर्दनाक यात्रा, जिद ने छीन लीं कुनाल की सांसें; मां की चीखें सुन रो पड़ा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल, मंदिर और फिर मौत: परिवार की दर्दनाक यात्रा, जिद ने छीन लीं कुनाल की सांसें; मां की चीखें सुन रो पड़ा गांव
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 26 May 2026 09:06 AM IST
सार
आगरा चौपाटी में जिप लाइन से गिरकर 16 साल के कुनाल की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार का आरोप है कि सेफ्टी बेल्ट और लॉक में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिससे पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
चौपाटी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में रविवार को जब पंकज अग्रवाल पत्नी रिंकी, बड़े बेटे कुनाल (16) और छोटे बेटे मयंक के साथ घर से निकले थे, तो चेहरे पर घूमने की खुशी थी। आगरा के जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किए, मॉल में फिल्म देखी, लेकिन सफर का आखिरी पड़ाव आगरा चौपाटी पूरे परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे गया। सोमवार दोपहर जैसे ही कुनाल का शव एंबुलेंस से गांधी नगर स्थित आवास पर पहुंचा, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।
कुनाल का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रोते-बिलखते पिता पंकज अग्रवाल ने बताया कि कुनाल कई दिनों से जिप लाइन घूमने की जिद कर रहा था। चौपाटी पर 45 फीट ऊंची जिप लाइन को देखकर वह उत्साहित हो गया। पिता का आरोप है कि वहां तैनात स्टाफ ने कुनाल की सेफ्टी बेल्ट सही ढंग से नहीं बांधी थी। जैसे ही कुनाल पुली के सहारे आगे बढ़ा, पुली का लॉक टूट गया और वह सीधे 45 फीट नीचे आ गिरा। लहूलुहान बेटे को बेबस पिता पंकज आगरा के तीन अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज के लिए दौड़ते रहे, लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण हर जगह से निराशा ही हाथ लगी और कुनाल ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
कुनाल के घर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
21 अप्रैल को ही मनाया था जन्मदिन
पिता पंकज अग्रवाल ने रुंधे गले से बताया कि कुनाल ने इसी साल 11वीं की परीक्षा पास की थी और वह 12वीं कक्षा में आया था। वह अपने छोटे भाई मयंक के साथ गांधी पार्क स्थित क्लासेज में पढ़ने जाता था। अभी पिछले महीने ही 21 अप्रैल को पूरे परिवार ने कुनाल का जन्मदिन मनाया था।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विधायक ने बंधाया ढांढस, अधिकारियों से की वार्ता
सदर विधायक मनीष असीजा पीड़ित व्यवसायी पंकज अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने डीएम आगरा और आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से फोन पर वार्ता की। विधायक ने अधिकारियों से चौपाटी प्रबंधन की इस घोर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाने और पीड़ित परिवार को उचित विधिक मुआवजा व आर्थिक सहायता प्रदान कराने की मांग रखी।

यहीं से गिरा था कुनाल
- फोटो : अमर उजाला
जिप लाइन हादसे के बाद चौपाटी पर ताला
ताजनगरी फेज-2 स्थित एडीए की चाैपाटी में रविवार शाम जिप लाइन का लाॅक टूटने से 16 वर्षीय कुनाल की माैत के बाद ताला लटक गया है। झूलों के साथ सुरक्षा उपकरण, मानक व प्रमाणपत्रों की जांच पूरी होने तक यही स्थिति रहेगी। उधर, मृतक के पिता पंकज अग्रवाल की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सुरक्षा प्रभारी अभिषेक और मैनेजर संतोष कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना में दिल्ली की कंपनी के संचालक को भी आरोपी बनाया गया है।