{"_id":"6848fd71cd2cb201d30c39af","slug":"accident-tractor-broke-in-the-middle-car-was-blown-to-pieces-nothing-can-keep-up-with-the-speed-of-the-bus-2025-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: हादसा ऐसा...बीच में से टूट गया ट्रैक्टर, कार के उड़े परखच्चे; बस की रफ्तार के आगे कुछ भी न टिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: हादसा ऐसा...बीच में से टूट गया ट्रैक्टर, कार के उड़े परखच्चे; बस की रफ्तार के आगे कुछ भी न टिका
Wed, 11 Jun 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:22 AM IST
सार
दिल्ली-आगरा हाईवे पर रात को तेज रफ्तार बस ने कहर बरपाया। दो कार को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को चपेट में ले लिया। हादसा ऐसा था, जिसे देख लोग कांप गए।
विज्ञापन
आगरा सड़क हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में नेशनल हाईवे के लायर्स काॅलोनी कट के सामने मंगलवार रात 11:20 बजे भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार मिनी बस ने एक के बाद एक दो कार और बालू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। एक कार के दो बार हवा में पलटे खाने के बाद परखच्चे उड़ गए। वहीं, दूसरी कार में भी क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग खुलने से वाहन चालकों की जान बच गई। हादसे के बाद भी चालक ने बस को नहीं रोका और भाग निकला। हादसे के बाद हाईवे पर रात 12:30 बजे तक जाम लगा रहा है। पुलिस ने वाहनों को सर्विस रोड से भगवान टाॅकीज होकर निकलवाया।
क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस ने आगे चल रही बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह दो हिस्सों में बट गई। उसके पहिये भी अलग हो गए। इसके बाद भी चालक बसे लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने सर्विस रोड से वाहनों को निकलवाया। वहीं रात तकरीबन 12:30 बजे क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - UP Temperature: 45 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, शरीर के बेहद खतरनाक, जानें कब मिलेगी राहत
ये भी पढ़ें - UP Temperature: 45 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, शरीर के बेहद खतरनाक, जानें कब मिलेगी राहत
कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदरा से रामबाग तक हाईवे पर ट्रकों से मौत का साया
शहर में बिना किसी काम के प्रवेश कर रहे भारी वाहनों से हर दिन हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। सिकंदरा से रामबाग तक हाईवे पर ट्रक मौत का साया बन चुके हैं, ऐसे में शहर में उनका प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। उत्तरी बाईपास को जल्द शुरू कराकर भारी वाहनों को उसी से निकलना अनिवार्य किया जाए। यह मांग सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता केसी जैन ने की है।
ये भी पढ़ें - UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान

बीच में से टूट गया ट्रैक्टर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरी बाईपास जल्द शुरू किया जाए
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को भेजे पत्र में केसी जैन ने कहा है कि 14 किमी लंबा उत्तरी बाईपास जल्द शुरू किया जाए और भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित किया जाए। शहर में हाईवे पर सिकंदरा चौराहा, गुरु का ताल, भगवान टॉकीज चौराहा, सुल्तानगंज पुलिया, रामबाग, ट्रांसयमुना पर हादसे हो रहे हैं, वहीं भारी वाहनों के कारण ताज और किला जाने वाले पर्यटकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने अपने पत्र में सड़क हादसों का ब्योरा भी दिया है, जिसके कारण कई परिवारों के चिराग बुझ गए।
ये भी पढ़ें - UP: सफाईकर्मी भर्ती में डेढ़ से दो लाख रुपये की रिश्वत, वायरल हुआ ऑडियो; बसपा पार्षदों ने की ये मांग

हादसे के बाद कार देखता युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेट्रो के कारण लग रहा जाम
केसी जैन ने कहा कि मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण हाईवे पर जाम लग रहा है। एनएच-19 पर हादसों की आशंका और बढ़ी है। ऐसे में भारी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए। उत्तरी बाईपास से मथुरा से आने वाले वाहन खंदौली के पास पहुंच सकते हैं। शहर में उन्हें प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कुबेरपुर में इंटरचेंज पर पुलिस आउटपोस्ट के निर्माण का सुझाव भी दिया, ताकि पुलिस भारी वाहनों का प्रवेश नियंत्रित कर सके। कहा कि डायवर्जन के लिए बोर्ड लगाए जाएं।