फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सड़क हादसे में जिन तीन युवकों की हुई मौत, उनके घरवालों पर पुलिस ने बजाई ऐसे लाठी...जैसे वो अपराधी हैं

Wed, 11 Jun 2025 08:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Jun 2025 08:02 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा में 1 जून को सड़क हादसे में घायल हुए तीसरे युवक की माैत के बाद मंगलवार को एमजी रोड के सूरसदन तिराहे पर बवाल हो गया। परिजन ने दोपहर में शव को रखकर जाम लगा दिया।

 

विज्ञापन
Uproar after death of Three injured youth in road accident in agra
सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में तीन परिवारों के चिराग एक हादसे ने बुझा दिए। इसके बावजूद पुलिस और अफसर बेदर्द बने रहे। न गिरफ्तारी हुई न ही चालक की पहचान हो सकी। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 15 लाख ले लिए। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ित परिवार की भी नहीं सुनी जा रही है। हंगामे के दाैरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने आरोप निराधार बताए। कहा कि जांच कराई जाएगी।


गिहारा बस्ती निवासी साजन एक जूता फैक्टरी में कार्य करता था। पत्नी रेनू ने बताया कि वह अपने माैसेरे भाई रितिक के साथ घटना वाले दिन घर आ रहा था। सड़क पर खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार आई। पहले बाइक लेकर खड़े रिश्तेदार आशुतोष को टक्कर मार दी। बाद में तीनों को राैंदने के बाद ऑटो से टकरा गई। हादसे दोनों रिश्तेदारों की माैके पर मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें -  UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान



 
Uproar after death of Three injured youth in road accident in agra
पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़े घरवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं पति साजन का इलाज चल रहा था। मगर, सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। अच्छे इलाज के लिए पुलिस अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से भी गुहार लगाई, लेकिन किसी ने सुनवाई की। इससे पति की मृत्यु हो गई। साजन की शादी को दो साल ही हुए थे। रेनू ने बताया कि सास मीना की पांच साल पहले फिरोजाबाद में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। छह महीने बाद ही ससुर राजकुमार की भी मृत्यु हो गई। अब साजन की मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें -  UP: लॉरेंस बिश्नोई गैंग में कैसे शामिल होते हैं शूटर, जुड़ने के लिए एक एप भी...यूं काम करता है रिक्रूटमेंट सेल

 
Uproar after death of Three injured youth in road accident in agra
आगरा न्यूज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक आशुतोष की मां मंजू देवी ने आरोप लगाया कि गाड़ी चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ था। इसके बावजूद पुलिस ने सामान्य धारा में केस दर्ज किया। इसमें कोई गिरफ्तारी भी नहीं की गई। आरोप लगाया कि पुलिस ने 15 लाख रुपये ले लिए। इस वजह से ही कुछ नहीं किया। पत्नी मीना, 3 वर्षीय बेटा अंश और डेढ़ वर्षीय विनायक की देखभाल काैन करेगा। सरकार की तरफ से भी कोई मदद नहीं दी गई। इससे परिवार के सामने आर्थिक संकट है।

ये भी पढ़ें -  UP: मथुरा से बरेली तक छह लेन का हाईवे का...12 गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण; आसमान छुएंगे जमीनों के दाम


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uproar after death of Three injured youth in road accident in agra
जाम में फंसी रही एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जाम की वजह से एंबुलेंस और सवारी वाहनों फंसे
एमजी रोड पर मेट्रो का कार्य चल रहा है। इसके लिए बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। इससे वाहनों का दबाव होने पर जाम लग जाता है। सूरसदन पर हंगामे की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसमें सिटी बस, ई रिक्शा, सवारी वाहन भी शामिल थे। कारों के साथ ही एंबुलेंस भी फंस गई। थाना हरीपर्वत पुलिस लोगों को समझाने में नाकाम रही। इस वजह से लोग आक्रोशित हो गए।

ये भी पढ़ें -  UP: महिला ने युवक पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, खुलासे ने मचा दी खलबली; पहले भी कइयों संग ऐसा ही किया

 
विज्ञापन
Uproar after death of Three injured youth in road accident in agra
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को मिल गया घटना का सीसीटीवी फुटेज
पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें एक बोलेरो सेक्टर 11 पानी की टंकी से करकुंज की तरफ जा रही थी। करकुंज से एक ऑटो आ रहा था। तभी बाइक पर सवार युवक आते हैं। इसी दाैरान हादसा हो जाता है। माैके पर दो लोगों की माैत होती है। बोलेरा चालक भाग जाता है। सिकंदरा पुलिस का कहना है कि बोलेरो मालिक के बारे में पता चल गया है। गाड़ी इटावा के नंबर की थी। चालक के बारे में पता किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed