फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bakrid 2025: नमाज अदा कर मांगी देश की तरक्की और खुशहाली की दुआ...गले मिलकर दी मुबारकबाद, देखें तस्वीरें

Sat, 07 Jun 2025 08:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 07 Jun 2025 08:36 PM IST
सार

ईदगाह पर सुबह 6 बजे से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां प्रशासन ने पानी के टैंकर आदि की व्यवस्थाएं की थीं। शहर मुफ्ती ने 6:45 बजे नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद दुआ मांगी गई।

विज्ञापन
Namaz was offered at these places including Taj Mahal on Bakrid
ताजमहल परिसर में अदा की गई नमाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में बकरीद पर शनिवार की सुबह ईदगाह और शाही जामा मस्जिद में मुख्य नमाज अदा की गई। ईदगाह पर शहर मुफ्ती मजदुल खुबैब रूमी ने नमाज अदा कराने के बाद मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। तकरीर में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर बल दिया। शाही जामा मस्जिद पर नमाज इरफान उल्ला खां निजामी ने अदा कराई। लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद पूरे दिन कुर्बानी का सिलसिला चला।


 
Namaz was offered at these places including Taj Mahal on Bakrid
ईद की नमाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बकरीद का त्योहार जोश और खुलूस के साथ मनाया गया। ईदगाह पर सुबह 6 बजे से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां प्रशासन ने पानी के टैंकर आदि की व्यवस्थाएं की थीं। शहर मुफ्ती ने 6:45 बजे नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद दुआ मांगी गई। अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, डीसीपी सिटी सोनम कुमार, एसीपी सदर सुकन्या शर्मा के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। दूसरी नमाज आगरा किला स्थित शाही जामा मस्जिद पर अदा की गई। यहां भी काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही थी।

 
Namaz was offered at these places including Taj Mahal on Bakrid
ईद की नमाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाही जामा मस्जिद पर सुबह से ही देहात और शहर से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 7 बजे इरफान उल्ला खां निजामी ने ईद की नमाज अदा कराने के बाद कुर्बानी के महत्व पर रोशनी डाली। बताया कि कुर्बानी किस तरह के लोगों पर फर्ज है। ताजमहल की शाही मस्जिद पर इमाम ने नमाज अदा कराई। यहां भी बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। इस दौरान 2 घंटे तक ताजमहल सैलानियों के लिए बंद रहा। इसके बाद शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Namaz was offered at these places including Taj Mahal on Bakrid
ईद की नमाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी, समाजसेवी मुईन बाबू, रईसुद्दीन प्रिंस, अदनान कुरैशी, नदीम नूर, हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, शब्बीर अब्बास ने राजनीतिक दलों के लोगों को मुबारकबाद दी। नायब काजी मौलाना मोहम्मद उजैर आलम ने बताया कि अगले 3 दिन तक कुर्बानी होगी। नमाज के बाद अल्लाह की राह में बकरों, भैंस और भेड़ों की कुर्बानी की गई।

 
विज्ञापन
Namaz was offered at these places including Taj Mahal on Bakrid
ईद की नमाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईदगाह और बिजलीघर पर लगे मेले
नमाजियों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी नमाज अदा करने पहुंचे। यहां बच्चों के लिए झूले, चाट पकौड़ी, आइसक्रीम, खेल खिलौने वाले ठेल लगाए थे। मुस्लिम बस्तियों में भी मेले लगाए गए। बच्चों ने झूलों पर खूब मस्ती की।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed