फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजाब हमला: घटना को याद कर फफक पड़ती है महिला सिपाही, परिजन बंधा रहे हिम्मत

Sun, 07 Apr 2019 01:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Apr 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
acid attack victim lady cop of up police
आगरा के सिनर्जी अस्पताल में पीड़ित महिला सिपाही पास में खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में तेजाब हमले की पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल नीलम बेहद डरी हुई है। उसे हिम्मत बंधाने के लिए कई महिला सिपाही पहुंच रही हैं, लेकिन वो उस हमले को भुला नहीं पा रही है। नीलम के परिवार वाले भी लगातार हिम्मत बंधा रहे हैं। नीलम के चेहरा और एक आंख पर भी तेजाब का असर दिख रहा है।
acid attack victim lady cop of up police
पीड़ित महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
झुलसी महिला कॉन्स्टेबल नीलम का इलाज आगरा के सिनर्जी अस्पताल में चल रहा है। चेहरे पर भी कई जगह जख्म बने हैं। एक आंख में भी तेजाब की छीटें पहुंची हैं। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि जल्द ही नीलम पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। 
acid attack victim lady cop of up police
महिला सिपाही पर तेजाब फेंका - फोटो : अमर उजाला
वहीं नीलम से मिलकर लौटीं महिला सिपाहियों का कहना है कि वो बेहद डरी हुई है। बार बार उस घटना को याद करके रोने लगती है। हालांकि परिवार वाले उसे लगातार हिम्मत बंधा रहे हैं। अस्पताल में पुलिस बल तैनात है। जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते नीलम पुलिस की सुरक्षा में ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
acid attack victim lady cop of up police
तेजाब फेंकने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश पुलिस के मुखिया ओपी सिंह ने महिला कॉन्स्टेबल नीलम सिंह पर हुए तेजाब हमले की पूरी जानकारी एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज से ली। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार शाम को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
acid attack victim lady cop of up police
महिला सिपाही पर यहीं हुआ था हमला - फोटो : अमर उजाला
अभी तक जो पता चला है उसके मुताबिक महिला कॉन्स्टेबल पर आरोपी संजय युवक पिछले कई माह से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। परिवार तक भी बात पहुंच गई थी। लोगों ने समझा कि मामला शांत हो जाएगा लेकिन यह कौन जानता था कि वो तेजाब से हमला कर देगा।


आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed