फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agneepath Protest: मथुरा में बवाल करने वाले 74 आरोपी गिरफ्तार, करीब 1200 उपद्रवियों पर मुकदमे दर्ज

Sat, 18 Jun 2022 06:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jun 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Agneepath Yojana Protest Mathura police arrested 74 accused for Uproar on Yamuna Expressway
मथुरा में हुए बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में अग्निपथ योजना के विरोध में यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर आगजनी, तोड़फोड़, जाम और पथराव करने वाले 74 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले के चार थानों में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 28 नामजद हैं। 960 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा हरियाणा बस के चालक चेतराम निवासी फरीदबाद ने भी 200 अज्ञातों के खिलाफ तोड़फोड़ और आगजनी का मुकदमा थाना हाईवे में दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया के वीडियो खंगालकर उपद्रवियों की पहचान के बाद गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है। शनिवार को एक युवक को भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उस पर शांति भंग में कार्रवाई की गई। 
Agneepath Yojana Protest Mathura police arrested 74 accused for Uproar on Yamuna Expressway
बस में लगा दी गई थी आग - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे बाजना कट, बलदेव और हाईवे पर एटीवी कट, भरतपुर रोड और कोसीकलां में सड़कों पर उतरे युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया था। ट्रेन रोकी और छाता रेलवे स्टेशन पर भी जमकर बवाल किया। जाम, आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव से पुलिस को खूब छकाया। पांच घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस इन उपद्रवियों को रोकने में कामयाब हो सकी। इस बवाल में सीओ महावन रविकांत पाराशर, एसएचओ कोसी अनुज कुमार, थाना हाईवे का सिपाही समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Agneepath Yojana Protest Mathura police arrested 74 accused for Uproar on Yamuna Expressway
पथराव करने वालों पर फायरिंग करता दरोगा - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि 74 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। 28 नामजद और 960 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि किसी भी हाल में जिले का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई अराजकता फैलाता मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agneepath Yojana Protest Mathura police arrested 74 accused for Uproar on Yamuna Expressway
हाईवे पर तैनात रहा पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
इन थानों में दर्ज हुए मुकदमे 
थाना कोसीकलां: गिरफ्तारी 8, नामजद 27 और अज्ञात 200
थाना हाईवे: गिरफ्तारी 35, अज्ञात 500
थाना बलदेव: गिरफ्तारी 26, नामजद एक, अज्ञात 50-60
थाना नौहझील: गिरफ्तारी 5, अज्ञात 200
थाना हाईवे: बस चालक ने कराया 200 अज्ञातों पर कराया मुकदमा
विज्ञापन
Agneepath Yojana Protest Mathura police arrested 74 accused for Uproar on Yamuna Expressway
प्रदर्शन करने वालों को दौड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

भड़काऊ पोस्ट डालने पर गिरफ्तार

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अरविंद निवासी बालाजीपुरम को शांतिभंग में हाईवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने  युवाओं को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर प्रेरित किया था। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और ऑडियो डालने पर पूरी निगाह रखी जा रही है। माहौल खराब करने वालों बख्शा नहीं जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed