आगरा में नालों की सफाई के कागजी दावों की हकीकत एक घंटे की मानसून पूर्व की बारिश में ही सामने आ गई। शुक्रवार को तेज आंधी के बीच हुई बारिश से बिजलीघर, पटेल नगर, बल्केश्वर, विजय नगर, दयालबाग, अलबतिया रोड, मदिया कटरा रोड, राजपुर चुंगी, रोशन मोहल्ला, राजा मंडी के बाजार में दुकानों में और सड़कों पर पानी भर गया। देर रात तक पानी निकालने के लिए नगर निगम की टीमें लगी रहीं। बिजलीघर पर चार से पांच फुट तक पानी भर गया, जहां से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं तेज आंधी के कारण कहरई मोड़ पर मारुति फॉरेस्ट बिल्डिंग परिसर में टावर गिर गया। इससे कारें क्षतिगस्त हो गईं। शहर में जगह-जगह सड़कों पर पेड़ और होर्डिंग गिरने से देर रात तक जाम लगा रहा। नालों की सफाई न होने से नगर निगम के सामने एमजी रोड पर, संजय प्लेस, चर्च रोड, राजा मंडी, अलबतिया रोड, बोदला, कारगिल पेट्रोल पंप, कैलाशपुरी, ट्रांसयमुना कॉलोनी, राजपुर चुंगी, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, ग्वालियर रोड की सड़कों पर पानी भर गया।
Weather News: ये स्मार्ट सिटी आगरा है! झमाझम बारिश में सड़कें बनी नदियां, तस्वीरों में देखें किस तरह जद्दोजहद करते नजर आए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशन मोहल्ला, राजामंडी की दुकानों में भरा पानी
बीते साल रोशन मोहल्ला में पूरे मानसून जलभराव नहीं हुआ, पर इस बार पहली ही बारिश में यहां की दुकानों में पानी भर जाने से कपड़ा व्यापारियों का बड़ा नुकसान हो गया। यही हाल बिजलीघर चौराहा स्थित शिवाजी मार्केट, काजीपाड़ा, राजा की मंडी बाजार में हुआ, जहां जलभराव के कारण दुकानदारों का सामान खराब हो गया। नालों की सफाई न होने से नगर निगम के सामने एमजी रोड पर, संजय प्लेस, चर्च रोड, राजा मंडी, अलबतिया रोड, बोदला, कारगिल पेट्रोल पंप, कैलाशपुरी, ट्रांसयमुना कॉलोनी, राजपुर चुंगी, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, ग्वालियर रोड की सड़कों पर पानी भर गया।
अनंत डिजायर बिल्डिंग का टावर गिरा, कारें क्षतिग्रस्त
शुक्रवार शाम को आंधी में कहरई मोड़ स्थित मारुति फॉरेस्ट के पास अनंत डिजायर बिल्डिंग के ऊपर लगा टावर नीचे गिर गया। यह मारुति फॉरेस्ट परिसर की पार्किंग में गिरा, जिससे कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। बेहद तेज आंधी में टावर के नीचे गिरने पर तेज धमाका हुआ। आंधी में गनीमत रही कि लोग बाहर नहीं थे, अन्यथा जनहानि हो सकती थी। सोसायटी के अध्यक्ष हरीकिशन सेतिया और उपाध्यक्ष रौनक गुप्ता ने बताया कि जो टावर गिरा है, वह बेहद जर्जर हो चुका था। सोसायटी अनंत डिजायर के बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने नगर निगम से भी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ
थोड़ी देर की बारिश में दुकानों के अंदर पानी भर गया। बीते साल ही नगर निगम ने यहां नाले की सफाई कराई थी। इस बार किदवई पार्क से एमजी रोड होते हुए नूरी दरवाजा रोड पर नाला साफ न होने से जलभराव हुआ है। व्यापारियों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। -कपिल जसवानी, राजा मंडी
अतिक्रमण हटाया न नाला साफ किया
रोशन मोहल्ला में नगर निगम की लापरवाही के कारण पानी भर गया। यहां नाले के ऊपर अतिक्रमण है। इसे हटाया न नाला साफ किया। एक घंटे की पहली ही बारिश में ये हाल है तो मानसून की बारिश में क्या होगा। कपड़ा व्यापारियों ने लिखित में नगर निगम से सफाई की मांग की थी। -टीएन अग्रवाल, उपाध्यक्ष, भाजपा बृजक्षेत्र