{"_id":"62ac8c90428bb25cff51ecb7","slug":"agnipath-scheme-ruckus-stone-pelting-and-arson-in-mathura-co-mahavan-injured-police-fired-and-35-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agnipath Scheme: मथुरा में बवाल, पथराव और आगजनी, सीओ महावन हुए घायल, पुलिस ने की फायरिंग, 35 बवाली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Scheme: मथुरा में बवाल, पथराव और आगजनी, सीओ महावन हुए घायल, पुलिस ने की फायरिंग, 35 बवाली गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 07:45 PM IST
सार
मथुरा अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ शुक्रवार को युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। एक्सप्रेसवे और हाईवे के छह स्थानों पर जाम लगाया गया। पथराव में 85 वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। सीओ महावन व दो यात्री घायल हो गए। 10 मिनट तक ट्रेन रोकी गईं।
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ युवाओं के आक्रोश से जल उठा। शुक्रवार को हजारों युवा सड़कों पर उतर आए। हाथों में पेड़ों की टहनियां लेकर युवाओं ने यमुना एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे व अन्य सड़कों पर जाम लगाते हुए बवाल किया। युवाओं ने एक्सप्रेसवे और हाईवे के छह स्थानों पर जाम लगा दिया। गुस्साए युवाओं ने करीब 85 पुलिस, प्रशासन, प्राइवेट, रोडवेज बसों में तोड़फोड़ की। इस दौरान भरतपुर रोड पर एक बस को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब युवाओं को रोकने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया, जिससे सीओ महावन रविकांत पाराशर व दो यात्री घायल हो गए। पुलिस को बवालियों पर हवाई फायरिंग, आंसू गैस के गोले, रबर बुलट और लाठियां तक भांजनी पड़ीं। उधर, नरहौली पुल के पास कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी ट्रेन को 10 मिनट तक रोके रखा। जाम लगने से दिल्ली-आगरा हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे नोएडा-आगरा तक जाम के कारण लोग परेशान रहे।
2 of 5
पथराव के दौरान उल्टे पांव दौड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह 9:30 से एक्सप्रेसवे के बाजना कट और कोसीकलां से शुरू हुए युवाओं के बलदेव और हाईवे के एटीवी कट के तक पहुंच बवाल के चलते पुलिस खूब दौड़ी। उपद्रव की सूचना पर एडीजी राजीव कृष्ण और कमिश्नर अमित गुप्ता भी यमुना एक्सप्रेसवे पर मौके पर पहुंच गए। स्कॉर्ट व कमिश्नर की गाड़ी आपस में टकरा गईं।
3 of 5
हाईवे पर तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि कमिश्नर गाड़ी में न होकर एडीजी की गाड़ी में थे, इसलिए किसी को चोट नहीं आई। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर टीम के साथ गुस्साए छात्रों को समझाने के साथ ही सख्ती भी बरतते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पथराव करने वालों पर फायर करता दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। एसएसपी ने बताया कि बवालियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल 35 बवालियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
बस में लगा दी गई आग
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 109 पर कमिश्नर आगरा और एस्कॉर्ट की गाड़ी आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में कमिश्नर बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसआई शिव कुमार शर्मा ने बताया कि एक प्राइवेट वाहन के अचानक ब्रेक लेने के कारण मामूली रूप आपस में वाहन टकरा गए थे। कोई हताहत नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।