{"_id":"62ac593e4d073c2fdf1150ba","slug":"son-imprisoned-mother-in-dark-cell-for-six-months-mainpuri-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बेटों ने मां को छह माह तक अंधेरी कोठरी में रखा कैद, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बेटों ने मां को छह माह तक अंधेरी कोठरी में रखा कैद, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कमरे में कैद वृद्धा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी मेें भोगांव थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा के गांव नगला इतवारी में मां के साथ बेटों द्वारा किए गए व्यवहार को सुनकर हर कोई आहत है। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा के ग्राम प्रधान संत प्रकाश स्वर्णकार ने एक कोठरी में करीब छह माह से बंद 70 वर्षीय विधवा सोमवती को मुक्त कराया। अंधेरी कोठरी में गंदगी और मल बिखरा पड़ा था। एक थाली में सूखा खाना रखा था। छह माह से वृद्धा इसी तरह का खाना खाकर जी रही थी। वृद्धा ने जब अपनी इस हालत के जिम्मेदार लोगों के बारे में बताया तो हर किसी की आंखे नम हो गईं। ग्राम प्रधान ने वृद्धा को कैद से मुक्त कराया। कमरे से बाहर आकर महिला फफक-फफक कर रो पड़ी।
ग्राम प्रधान के अनुसार वृद्धा के पति मेघ सिंह की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। एक बेटा चंद्रशेखर कुछ दूरी पर ही झोपड़ी डालकर रह रहा है। दूसरा बेटा छविनाथ गांव के अंदर मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। दोनों बेटों ने जन्म देने वाली मां की ये दुर्गति की है। प्रधान के साथ ग्रामीणों ने जब वृद्धा की हालत देखी तो अपने आंसू नहीं रोक सके। ग्रामीणों के अनुसार वृद्धा को रुखा सूखा खाने को दिया जाता था। अंधेरी कोठरी में ही वह शौच क्रिया करती थी। ग्राम प्रधान के अनुसार उनके द्वारा पुलिस को भी पूरी घटना से अवगत कराया गया है।
2 of 5
कमरे से बाहर निकली वृद्धा
- फोटो : अमर उजाला
कंकाल सा नजर आ रहा शरीर
छह माह तक बेटों द्वारा दिए जा रहे कष्ट को सहते सहते वृद्धा निढाल हो चुकी थी। ग्राम प्रधान जब अंधेरी कोठरी में दाखिल हुए तो दुर्गंध की वजह से मुंह ढकना पड़ा। वृद्धा सोमवती को जब बाहर लेकर आए तो तेज धूप के कारण काफी देर तक उसकी आंखें नहीं खुलीं। आंखें खोली तो अंजान लोगों को सामने देख दर्द छलक पड़ा। वृद्धा ने कहा कि उसे इस कैद से बाहर निकालो। छह माह तक सूखी रोटी खाने की वजह से उसका शरीर कंकाल बन चुका था। उस पर ठीक ढंग से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था।
3 of 5
इसी कोठरी में कैद थी वृद्धा
- फोटो : अमर उजाला
बेटों ने दी सफाई
प्रधान ने बेटों से सवाल किया तो उन्होंने मां को मानसिक रूप से बीमार बताया। प्रधान के अनुसार बेटे चंद्रशेखर ने बताया कि मां मानसिक रूप से बीमार हैं और घर से चली जाती हैं। कुछ समय पहले वह एक बोरिंग में गिर गई थीं। सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें कमरे में रखा जा रहा था। वह खेतीबाड़ी करते हैं ऐसे में मां की हर समय निगरानी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वृद्ध महिला
- फोटो : अमर उजाला
की जाएगी कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक थाना भोगांव रविंद्र बहादुर ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई सूचना व शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी के लिए एक टीम को भेजा गया है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
कमरे में मौजूद वृद्धा
- फोटो : अमर उजाला
वृद्ध महिला के बेटों ने जो कहानी सुनाई वो सुनकर हर कोई हैरान है। कोई भला ऐसा उस मां के साथ कैसे कर सकता है, जिसने खुद कष्ट में रहकर बेटों को पाला हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।