दिवाली पर आदेशों को दरकिनार कर जमकर चलाए गए पटाखों के कारण शहर की हवा दमघोंटू हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिवाली से पहले और दिवाली के दिन प्रदूषण के आंकड़ों की जांच की तो पाया कि सप्ताहभर पहले के मुकाबले अब हवा की गुणवत्ता दो गुना से ज्यादा खराब है, वहीं बीते साल की दिवाली की तुलना में भी इस साल की हवा में ज्यादा जहर घुला। दिवाली की रात 10 बजे के बाद भारी प्रदूषण के कारण लोग परेशान हो गए। हैरतअंगेज पहलू ये है कि शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषण ताजमहल के आसपास बढ़ा हुआ पाया गया, जबकि ताज को प्रदूषण से बचाने के नाम पर टीटीजेड अथॉरिटी ने कई प्रतिबंध लगा रखे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 429 रहा जो महज 24 घंटे पहले 280 पर था। केवल रातभर में आतिशबाजी के कारण प्रदूषण स्तर में एकाएक यह उछाल आया। शनिवार सुबह को भी स्मॉग की चादर में ताजमहल छिपा नजर आया। हालांकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 373 दर्ज किया गया।
{"_id":"6185673efbcb24081d4eef99","slug":"agra-air-pollution-increased-on-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पटाखों के धुएं से दमघोंटू हवा: ताजमहल पर सबसे ज्यादा प्रदूषण, 525 पर पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों के धुएं से दमघोंटू हवा: ताजमहल पर सबसे ज्यादा प्रदूषण, 525 पर पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक
Sat, 06 Nov 2021 12:26 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
आगरा: ताजमहल पर छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा: शहर पर चढ़ी धुंध की चादर
- फोटो : अमर उजाला
शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषण ताजमहल के पास दर्ज किया गया। ताज के 500 मीटर दायरे से सटे पीएसी मैदान पर यूपी मेट्रो द्वारा निर्माण कार्य जारी है तो दूसरी ओर शाहजहां पार्क के पास आगरा स्मार्ट सिटी पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहा है। न केवल दिवाली, बल्कि गोवर्धन पूजा के दिन भी रात तक लोग धूल कणों की मात्रा 500 के पार होने के कारण सांस लेने में परेशानी का अनुभव करते रहे।
आगरा: दिवाली पर छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
हवा ऐसे हुई दमघोंटू
- सीवर, पानी, गैस के लिए सड़कों की खोदाई से उड़ती धूल के कारण।
- कंस्ट्रक्शन के दौरान पानी का छिड़काव न होने से रेत उड़ी।
- ट्रैफिक जाम में हजारों वाहनों के फंसने से पीएम कण बढ़े।
- दिवाली पर दोगुने कचरे का निस्तारण जलाकर किया गया।
- बृहस्पतिवार रात से पटाखों का धुआं वातावरण में घुल गया।
- ताज और नुनिहाई पर पीएम 10, पीएम 2.5 कण बढ़े मिले।
- नाइट्रोजन डाईऑक्साइड की सांद्रता नुनिहाई सेंटर पर बढ़ी मिली।

आगरा: सड़क पर छाई धुंध

आगरा में वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
फिजा में घुला जहर
जगह एक्यूआई
ताजमहल 525
नुनिहाई 458
शाहजहां पार्क 465
संजय प्लेस 435
आवास विकास 427
शास्त्रीपुरम 402
मनोहरपुर 396
जगह एक्यूआई
ताजमहल 525
नुनिहाई 458
शाहजहां पार्क 465
संजय प्लेस 435
आवास विकास 427
शास्त्रीपुरम 402
मनोहरपुर 396