{"_id":"622acde88a12bf0e20045b3d","slug":"agra-bah-double-murder-case-innocent-anuj-clashed-with-miscreants-to-save-his-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा दोहरा हत्याकांड: मां को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गया था अनुज, मासूम की जुबानी सुन लोग हुए सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा दोहरा हत्याकांड: मां को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गया था अनुज, मासूम की जुबानी सुन लोग हुए सन्न
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:49 AM IST
विज्ञापन
Agra Bah Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले के बाह कस्बे के गली कल्याण सागर मोहल्ले में दोहरे हत्याकांड के बाद लोगों में खासा रोष है। घर में सोते समय की गई कुसुमा और उनकी बेटी सविता की हत्या से कस्बाइयों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार की शाम जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव बाह पहुंचे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने सदर चौराहे पर शवों को रख जाम लगा दिया। लोग लूट और हत्या की वारदात के खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम लगाए जाने की सूचना पर बाह पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बताया कि खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने चार टीमें गठित कर दी है। टीमें बदमाशों का पता लगाने में जुटी हैं। इंस्पेक्टर बाह ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार करेगी। इस आश्वासन पर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।
Agra Bah Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
मां को बचाने बदमाशों से भिड़ गया था अनुज
बदमाशों की पिटाई से घायल अनुज गुप्ता (11) ने पुलिस को बताया कि कमरे में घुसे बदमाश बेड पर मां सविता गुप्ता का मुंह दबा रहे थे। उनकी चीख पर उसकी आंख खुली। मां को बचाने के लिए कमरे के फर्श पर पड़ी सरिया से उसने बदमाश के सिर पर प्रहार किया था। इसके बाद बदमाशों ने उसको जमकर पीटा।

गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
किशोर ने बताया कि कुछ बदमाश उसकी भी जान लेना चाहते थे। कुछ के रोकने पर उन्होंने उसे छोड़ दिया। बदमाशों ने अलमारी खंगालने के बाद मां और नानी के शव फर्श पर पटक दिए और बेड के सामान को बिखरा दिया था। अनुज की जुबानी वारदात के बारे में सुनकर लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
नाना को जगाकर अनुज पहुंचा था मामा के घर
वारदात के चश्मदीद अनुज ने पहले भूतल पर सो रहे नाना उमेश पैंगोरिया को जगाकर वारदात की जानकारी दी। उसके बाद करीब 50 गज दूर स्थित बडे़ मामा दीपक के घर पहुंचा। दीपक और उनकी पत्नी कल्पना के मौके पर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके अलावा दूसरी बस्ती में बने घर में रह रहा कारोबारी का छोटा बेटा सौरभ उसके बाद पहुंचा।

गोली का निशान
- फोटो : अमर उजाला
दीपक और सौरभ पुलिस की मदद से मां और बहन को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। इस पर दीपक और सौरभ सुधबुध खो बैठे। दीपक ने बताया कि हत्या और लूट की वारदात से परिवार बिखर गया है।