{"_id":"62b946ace1c3f42b0766ed81","slug":"agra-blogger-ritika-murder-case-clothes-and-ropes-were-kept-in-akash-bag-akash-had-brought-women-and-youths-on-hire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ritika Murder case: ब्लॉगर रितिका हत्याकांड में नया मोड़, बैग में रखे थे कपड़े और रस्सी, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ritika Murder case: ब्लॉगर रितिका हत्याकांड में नया मोड़, बैग में रखे थे कपड़े और रस्सी, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच
Mon, 27 Jun 2022 11:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
Ritika Murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा ताजनगरी फेज दो में शुक्रवार की सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। हत्याकांड में उसके पति आकाश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि आठ आरोपी अज्ञात दिखाए हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि आकाश के साथ पकड़ी गईं काजल और कुसुमा रुपये के लालच में आई थीं। वह आकाश की रिश्तेदार नहीं हैं। उसकी योजना थी कि वह महिलाओं को अपार्टमेंट में एंट्री कराएगा। इससे किसी तरह की रोक टोक नहीं होगी। आकाश ने पूछताछ में बताया कि साथी अनवर और चेतन महिलाओं को लाए थे। उनसे यह भी कहा था कि वह नौकरी लगवा देंगे। इससे ज्यादा महिलाएं कुछ भी नहीं बता रही हैं। महिलाओें ने भी यही कहा कि उन्हें नहीं पता था कि आकाश हत्या करने आया है। इससे पुलिस को आशंका है कि उसके भागे हुए साथी भी रुपये लेकर ही आए थे।
रितिका के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
बेटी की हत्या करने वालों को मिले फांसी की सजा
मां मंजू ने रोते हुए कहा कि सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठा रही है। मगर, उनकी बेटी की घर मेें घुसकर हत्या कर दी गई। बेटी की हत्या करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ऐसी कार्रवाई करे कि फांसी सजा मिल जाए। आरोपी आकाश अब भी उन्हें धमका सकता है।

Agra Blogger Murder case
- फोटो : अमर उजाला
टूट गईं हाथ-पैर, सिर की हड्डी और पसलियां, अधिक खून बहने से हुई मौत
शनिवार को रितिका के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके सिर, हाथ-पैर की हड्डियां टूटी हैं। उसकी पसलियां भी टूट गईं। उसके पेट में खून भर गया था। सिर में गहरा घाव होने से खून ज्यादा बहा, जिससे उसकी मौत हो गई।

टूटा मिला बालों का गुच्छा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फ्लैट पर लगाया ताला, जुटाए जाएंगे और सुबूत
पुलिस ने ओम श्री अपार्टमेंट के फ्लैट पर अभी ताला लगा दिया है। पुलिस अभी और सुबूत जुटा सकती है। पहले दिन फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची थी। पूरी जांच की थी। साक्ष्य संकलन किया था।
पुलिस ने ओम श्री अपार्टमेंट के फ्लैट पर अभी ताला लगा दिया है। पुलिस अभी और सुबूत जुटा सकती है। पहले दिन फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची थी। पूरी जांच की थी। साक्ष्य संकलन किया था।
विज्ञापन
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
रितिका और आकाश के नहीं मिले मोबाइल
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि रितिका और आकाश के मोबाइल नहीं मिले हैं। आकाश ने मोबाइल के बारे में बताया कि उसके साथी ले गए हैं। वह कहां भागे, यह नहीं बता सका। आशंका है कि मोबाइल में हत्या से पहले का कोई वीडियो हो सकता है। हाथ बांधने के बाद वीडियो बनाया गया होगा।