फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ritika Murder case: प्रेम विवाह के बाद टूट गए थे रितिका के सपने, आकाश की क्रूरता की कहानी बताते हुए बिलख पड़े मां-बाप

Mon, 27 Jun 2022 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Jun 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
Agra Blogger Ritika Murder Case Ritika dreams were broken after love marriage
Ritika Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या का आरोपी आकाश के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रितिका की मां मंजू और पिता सुरेंद्र सिंह ने रोते हुए बताया कि प्रेम विवाह के बाद बेटी रितिका के सपने टूट गए थे। आकाश हर पल उसका उत्पीड़न करता था। शादी के दो साल बाद ही जलाने की कोशिश की थी। मगर, मैं समय पर पहुंच गई। बेटी को बचा लिया। परिवार नहीं बिगड़े, इसलिए पुलिस से शिकायत नहीं की। आकाश का टॉर्चर बढ़ने पर रितिका ने अलग होने का फैसला लिया। मगर, उसने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। बेटी की जान ले ली। बता दें कि ताजनगरी फेज दो में शुक्रवार की सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में उसके पति आकाश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि आठ आरोपी अज्ञात दिखाए हैं।
Agra Blogger Ritika Murder Case Ritika dreams were broken after love marriage
रितिका के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
रितिका के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से मोती कटरा, एमएम गेट के रहने वाले हैं। 20 साल पहले गाजियाबाद में रहने चले गए थे। प्रताप विहार में किराये पर रहते हैं। वह नोएडा की शू एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। 
Agra Blogger Ritika Murder Case Ritika dreams were broken after love marriage
रितिका हत्याकांड का आरोपी आकाश - फोटो : अमर उजाला
रितिका इकलौती बेटी थी। बेटा 16 साल का है। सुरेंद्र की ससुराल टूंडला के नगला झम्मन में है। यहीं पर आकाश का भी घर है। रितिका ने गाजियाबाद के कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती थी। इसके बाद उसने इग्नू से बीएससी की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Blogger Ritika Murder Case Ritika dreams were broken after love marriage
रितिका सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रितिका छुट्टियों में मां के साथ नानी के घर जाती थी। तभी आकाश उसके पीछे पड़ गया। रितिका को अपने जाल में फंसाने के लिए आकाश उसका पीछा करने लगा। गाजियाबाद तक पहुंच गया। वहां पर उसकी बहन रहती है। 
विज्ञापन
Agra Blogger Ritika Murder Case Ritika dreams were broken after love marriage
हत्यारोपी पति आकाश और महिला - फोटो : अमर उजाला
आकाश ने बहन के घर रहकर उसने रितिका से दोस्ती कर ली। वर्ष 2014 में बेटी को कॉलेज के बाहर से ले गया। इस पर मुकदमा दर्ज कराया। रितिका को सात दिन बाद पुलिस ने बरामद किया। मगर, वह आकाश की बातों में आ चुकी थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed