{"_id":"68809e886a240b043b033676","slug":"agra-conversion-mastermind-abdul-rehman-was-cunning-since-childhood-his-father-used-to-beg-at-tundla-station-2025-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पिता मांगते थे स्टेशन पर भीख, बचपन से ही शातिर था धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल; गांववालों ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिता मांगते थे स्टेशन पर भीख, बचपन से ही शातिर था धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल; गांववालों ने कही ये बात
Wed, 23 Jul 2025 02:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:16 PM IST
सार
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड महेंद्र उर्फ पप्पू उर्फ अब्दुल के पिता स्टेशन पर भीख मांगते थे। वो बचपन से ही शातिर रहा।
विज्ञापन
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड महेंद्र उर्फ पप्पू उर्फ अब्दुल बचपन से बेहद शातिर था। खेती करने के साथ ही काफी बड़ी-बड़ी बातें करता था। वह शॉर्टकट के रास्ते अमीर बनना चाहता था। कई बार आस पड़ोस में होने वाली घटनाओं पर भी पैनी नजर रखता था। जिससे लोग अचरज में रहते थे। जबकि उसके पिता टूंडला रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर गुजर बसर करते थे। पुलिस किसी को काला कपड़ा लपेट गांव में लाई थी। हमें क्या पता थी कि यह पप्पू है। अगर ऐसा पता होता कि वह आगे चलकर इस तरह की हरकत करेगा तो उसे कभी गांव में रहने ही न देते। यह बातें मंगलवार को रजावली के गांव रामगढ़ के ग्रामीणों ने कहीं।
धर्मांतरण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव रामगढ़ के लोगों ने बताया कि महेन्द्र जादौन उर्फ पप्पू उर्फ अब्दुल रहमान तीन भाई हैं। इनमें महेंद्र उर्फ पप्पू उर्फ अब्दुल सबसे बड़ा है। दूसरे भाई का नाम क्षम्मी, तीसरी भाई का नाम भूरा था। जिसकी खेत के विवाद में 21 वर्ष पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
धर्मांतरण गिरोह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 25 वर्ष पहले अपनी यह जमीन, मकान बेचकर मुंबई के लिए चले गए थे। महेंद्र के पिता शराब के आदी थे। यह टूंडला रेलवे स्टेशन पर भीख मांगते थे। प्रेमपाल की भी मौत हो चुकी है। महेंद्र की बहन दो हैं। जिनमें से एक थाना नारखी क्षेत्र गांव ओखरा में अनीता और दूसरी बहन बेबी आगरा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव वाले बोले-सख्त सजा दी जाए
महेंद्र के पिता के बारे में गांव के अंकित सिंह ने बताया कि क्षत्रिय समाज में काफी आक्रोश है और बहुत गलत काम किया है। क्षत्रिय होकर मुस्लिम बन गया और अब धर्मांतरण का काम कर रहा है। ग्रामीणों ने उसके लिए कड़ी सजा की मांग की है। गिरंदपाल सिंह ने कहा कि महेंद्र पहले से काफी शातिर था। उसके दिमाग में कुछ न कुछ हमेशा चलता रहता था। संभवत: भाई की हत्या के बाद उसने इस राह को चुन लिया था।

आगरा धर्मांतरण केस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 आरोपियों से पूछताछ के लिए लगीं 10 टीमें
पुलिस ने दस आरोपियों को रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ के लिए भी 10 टीमें लगाई गई हैं। हर व्यक्ति से पूछताछ में जो पता चल रहा है, उसके अलग से नोट किया जा रहा है। जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने सवालों की लिस्ट बनाई है। इसके आधार पर ही पूछताछ हो रही है।