फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: रहमान का पाकिस्तानी कनेक्शन... धर्मांतरण गिरोह का बड़ा सदस्य निकला कुरैशी; यूट्यूब पर अपलोड करता था वीडियो

Wed, 23 Jul 2025 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jul 2025 01:28 PM IST
सार

आगरा के सराय ख्वाजा के रहने वाला रहमान कुरैशी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रहमान का पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। रहमान अपने यूट्यूब चैनल पर कई वीडियो अपलोड करता था। इसके माध्यम से वह पाकिस्तान के एक इंफ्लुएंसर से भी जुड़ा है।

विज्ञापन
UP News agra Rehman Pakistani connection Qureshi big member of conversion gang upload videos on YouTube
अब्दुल रहमान को कोर्ट में किया पेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के सराय ख्वाजा का रहने वाला रहमान कुरैशी धर्मांतरण गिरोह का बड़ा सदस्य निकला है। पूछताछ में उसके कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़े होने की बात सामने आई है। वह अपने यूट्यूब चैनल पर कई वीडियो अपलोड करता था। इसके माध्यम से वह पाकिस्तान के एक इंफ्लुएंसर से भी जुड़ा है। इस मामले में एनआईए और आईबी भी पूछताछ कर रही है। यह देखा जा रहा है कि वह रेकी तो नहीं कर रहा था।


पुलिस ने सगी बहनों के अपहरण के मामले में रहमान कुरैशी को भी गिरफ्तार किया है। मूलरूप से किरावली का रहने वाला है। जूते के स्टीकर लगाने का काम करता था। इसके लिए लैपटॉप भी चलाता था। वह खुद का यूट्यूब चैनल चला रहा था। 
UP News agra Rehman Pakistani connection Qureshi big member of conversion gang upload videos on YouTube
रहमान कुरैशी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर 1.56 लाख से अधिक उसके सब्सक्राइबर्स हैं। पुलिस ने उसका लैपटॉप भी खंगाला। जांच में सामने आया कि वह सगी बहनों से ऑनलाइन जुड़ा हुआ था। वह डार्क वेब का प्रयोग करता था। उसके कनेक्शन पाकिस्तान से निकले हैं। वह कंप्यूटर की कई प्रोग्रामिंग भाषाएं जानता है। 

 
UP News agra Rehman Pakistani connection Qureshi big member of conversion gang upload videos on YouTube
अब्दुल रहमान को कोर्ट में किया पेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साॅफ्टवेयर बना सकता है। एक इंस्टीट्यूट से फर्जी प्रमाणपत्र भी बनवाया था। उस संस्थान के खिलाफ भी मुकदमा लिखा जाएगा। लैपटॉप की जांच में विदेशी करंसी में भुगतान के अलावा क्रिप्टो में भी भुगतान के सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News agra Rehman Pakistani connection Qureshi big member of conversion gang upload videos on YouTube
अब्दुल रहमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि पाकिस्तान में वह किस-किससे जुड़ा हुआ यह पता किया जा रहा है। पाकिस्तान के लोगों से संपर्क में क्यों था? वह किसी तरह से पैसा तो नहीं ले रहा था? उसका मकसद क्या था? उसके बैंक खातों को चेक किया जा रहा है। एक साल की काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। 
 
विज्ञापन
UP News agra Rehman Pakistani connection Qureshi big member of conversion gang upload videos on YouTube
धर्मांतरण गिरोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किए जा रहे हैं। फोरेंसिक लैब की मदद से लैपटॉप और मोबाइल का डाटा रिकवर कराया जाएगा। रहमान के बारे में यह भी पता किया जा रहा है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में है। धर्मांतरण गिरोह में उसकी क्या भूमिका है। यह सब जानकारी ली जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed