फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: धर्मांतरण गिरोह का वो सच...जो सबको जानना चाहिए, किस तरह हरियाणा की युवती हो गई मजबूर; यूं कराया गया निकाह

Wed, 23 Jul 2025 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Jul 2025 01:21 PM IST
सार

अवैध धर्मांतरण गिरोह की एनआईए ने जांच शुरू कर दी है। मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को रिमांड पर लिया गया है। उसे  कड़ी सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। 
 

विज्ञापन
Abdul mastermind of conversion gang girl from Haryana will make your heart tremble new revelation
धर्मांतरण गिरोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध धर्मांतरण गिरोह के लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने हरियाणा की जिस युवती को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया, उसने चौंकाने वाली जानकारी दी है। युवती ने बताया कि किस तरह उसे बंधक बनाकर रखा गया। इतना ही नहीं जबरन निकाह भी करा दिया गया। 


हरियाणा की युवती को अब्दुल रहमान ने बंधक बनाकर रखा था। युवती ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका निकाह जबरदस्ती कराया गया था। उसका कोई प्रमाणपत्र नहीं दिया गया है। अब्दुल रहमान निकाह कराने के लिए राजस्थान के काजी को बुलाता था। काजी के बारे में जानकारी मिली है। इसके लिए एक टीम को राजस्थान रवाना किया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस और कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जा रहे हैं। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।


 
Abdul mastermind of conversion gang girl from Haryana will make your heart tremble new revelation
धर्मांतरण गिरोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विदेश से जुड़े तार 
अवैध धर्मांतरण गिरोह के तार कई राज्यों के साथ ही विदेश से भी जुड़ रहे हैं। गिरोह के आतंकी कनेक्शन की भी आशंका है। इसको देखते राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। सोमवार रात को टीम आगरा पहुंची और कई घंटे तक आरोपियों से पूछताछ की। वहीं दिल्ली से पकड़े गए मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी की 10 दिन की रिमांड दे दी। अब उससे पूरे नेटवर्क के बारे में पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी।
 
Abdul mastermind of conversion gang girl from Haryana will make your heart tremble new revelation
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सगी बहनों के निकाह की भी थी तैयारी 
सदर क्षेत्र से लापता दो सगी बहनों को पुलिस ने चार दिन पहले कोलकाता से बरामद किया गया था। साथ ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए धर्मांतरण गिरोह का खुलासा किया था। दोनो बहनों का धर्मांतरण कराने के बाद निकाह कराने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए दस्तावेज भी बनवा लिए गए थे। पुलिस की गिरफ्त में आई गोवा निवासी एसबी कृष्णा उर्फ आयशा ने पूछताछ में बताया था कि दिल्ली के सलीमपुरी स्थित मुस्तफाबाद इलाके का अब्दुल रहमान धर्मांतरण के लिए फंडिंग करता है। इसके बाद पुलिस ने अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Abdul mastermind of conversion gang girl from Haryana will make your heart tremble new revelation
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी से मिलीं कई अहम जानकारियां 
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को उसे आगरा लाकर पूछताछ की गई। उसने कई अहम जानकारियां दी हैं। उसके घर से रोहतक (हरियाणा) की युवती को भी बरामद किया गया। उसे बंधक बनाकर रखा गया था। वह 12 नवंबर 2024 से लापता थी। उसके मामले में सांपला थाना में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में लगे थे। युवती के बारे में उसके परिजन को सूचना दी थी। वहीं मंगलवार दोपहर तीन बजे पुलिस ने अब्दुल रहमान को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी की 10 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत की है।

 
विज्ञापन
Abdul mastermind of conversion gang girl from Haryana will make your heart tremble new revelation
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के खातों की जुटाई जाएगी जानकारी
अब्दुल रहमान ही अवैध धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। वह धर्मांतरण कराने वालों को रुपये देता था। उसके संपर्क में कनाडा का सैय्यद दाऊद भी हो सकता है। उसके भी गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। अब्दुल रहमान मूलरूप से फिरोजाबाद के रजावली रामगढ़ का रहने वाला है। उसका असली नाम महेंद्र पाल जादाैन है। उसने 1990 में धर्म परिवर्तन कर लिया था। इसके बाद दिल्ली में बस गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed