फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: फेसबुक पर जुनैद से प्यार... शादी से 12 दिन पहले घर से भागी, निकाह और फिर तलाक; रहमान के घर बंधक मिली युवती

Wed, 23 Jul 2025 01:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jul 2025 01:15 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक की रहने वाली युवती भी धर्मांतरण के जाल में फंस गई। उसकी जुनैद नाम के एक युवक से दोस्ती हुई। युवती अपनी शादी से 12 दिन पहले घर छोड़कर भाग गई। युवती ने उससे निकाह कर लिया। बाद में तलाक भी हो गया। जानें पूरी कहानी

विज्ञापन
Love with Junaid on Facebook Young woman Ran away from home 12 days before marriage Nikah and then divorce
धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक (हरियाणा) की एससी वर्ग की युवती धर्मांतरण के जाल में बुरी तरह फंसी गई। वह फेसबुक फ्रेंड जुनैद के प्यार के जाल में फंसकर शादी से 12 दिन पहले घर छोड़ आई थी। उसका दिल्ली के शाहीन बाग स्थित एक हॉस्टल में कई दिन तक ब्रेनवॉश किया गया। 


इसके बाद निकाह करा दिया। बाद में तलाक भी दे दिया गया। तब से वह अब्दुल रहमान के घर में बंधक बनाकर रखी गई थी। पुलिस के मुक्त करने पर उसकी परिवार से मुलाकात हुई। वह पुलिस की गवाह बनने को तैयार है। वह आरोपी जुनैद और रहमान को सजा दिलाना चाहती है।

 
Love with Junaid on Facebook Young woman Ran away from home 12 days before marriage Nikah and then divorce
धर्मांतरण गिरोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद से पुलिस ने अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया था। उसके घर से रोहतक की युवती भी मिली थी। पुलिस उसे आगरा लेकर आई है। उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह राजनैतिक शास्त्र में एमए पास है। वर्ष 2018 में उसकी दोस्ती फेसबुक पर जुनैद से हुई थी। 

 
Love with Junaid on Facebook Young woman Ran away from home 12 days before marriage Nikah and then divorce
मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह दिल्ली का रहने वाला है। दोनों बात करते थे। मैसेंजर पर दुख-दर्द शेयर करते थे। युवती के पिता फैक्टरी में काम करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। यह जानने के बाद जुनैद ने उसे अपने जाल में फंसाना शुरू किया। वह उसे अपने धर्म के बारे में बताने लगा। उसके धर्म के खिलाफ भड़काता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Love with Junaid on Facebook Young woman Ran away from home 12 days before marriage Nikah and then divorce
धर्मांतरण गिरोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह महीने बाद मिलने आया तो पढ़वा दिया कलमा
वह मिलने के लिए भी आने लगा। छह महीने बाद मिलने आया तो कलमा पढ़वा दिया। दोनों ने निकाह करने का फैसला कर लिया। वर्ष 2020 में जुनैद ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया। मगर उसने युवती से रिश्ता नहीं तोड़ा। उधर, युवती का रिश्ता परिजन ने तय कर दिया। 24 नवंबर 2024 को शादी होने वाली थी। इसका पता चलने पर चलने पर जुनैद ने उसे भड़काया।

 
विज्ञापन
Love with Junaid on Facebook Young woman Ran away from home 12 days before marriage Nikah and then divorce
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर वो शादी से 12 दिन पहले घर से निकल गई। वह दिल्ली पहुंची। उसे शाहीन बाग स्थित एक हॉस्टल में रखा गया। यहां पर कई सारी और भी युवतियां थीं। सब अलग-अलग रहती थीं। एक-दूसरे से किसी को बात करने की इजाजत नहीं थी। बाहर भी नहीं जाने दिया जाता था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed