फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मांतरण गिरोह: विदेशों से फंडिंग, आतंकी कनेक्शन...एनआईए ने शुरू की जांच, अब निकाह कराने वाले काजी की तलाश

Tue, 22 Jul 2025 11:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Jul 2025 11:35 PM IST
सार

एनआईए भी धर्मांतरण गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके लिए एक टीम सोमवार रात को आगरा पहुंच गई थी। टीम ने आरोपियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
NIA begins investigation in Agra conversion case interrogates mastermind Abdul Rehman
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध धर्मांतरण गिरोह के तार कई राज्यों के साथ ही विदेश से भी जुड़ रहे हैं। गिरोह के आतंकी कनेक्शन की भी आशंका है। इसको देखते राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। सोमवार रात को टीम आगरा पहुंची और कई घंटे तक आरोपियों से पूछताछ की। वहीं दिल्ली से पकड़े गए मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी की 10 दिन की रिमांड दे दी। अब उससे पूरे नेटवर्क के बारे में पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी।


 
NIA begins investigation in Agra conversion case interrogates mastermind Abdul Rehman
धर्मांतरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सदर क्षेत्र से लापता दो सगी बहनों को पुलिस ने चार दिन पहले कोलकाता से बरामद किया गया था। साथ ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए धर्मांतरण गिरोह का खुलासा किया था। दोनो बहनों का धर्मांतरण कराने के बाद निकाह कराने की तैयारी की जा रही थी। 

 
NIA begins investigation in Agra conversion case interrogates mastermind Abdul Rehman
धर्मांतरण के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके लिए दस्तावेज भी बनवा लिए गए थे। पुलिस की गिरफ्त में आई गोवा निवासी एसबी कृष्णा उर्फ आयशा ने पूछताछ में बताया था कि दिल्ली के सलीमपुरी स्थित मुस्तफाबाद इलाके का अब्दुल रहमान धर्मांतरण के लिए फंडिंग करता है। इसके बाद पुलिस ने अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
NIA begins investigation in Agra conversion case interrogates mastermind Abdul Rehman
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को उसे आगरा लाकर पूछताछ की गई। उसने कई अहम जानकारियां दी हैं। उसके घर से रोहतक (हरियाणा) की युवती को भी बरामद किया गया। उसे बंधक बनाकर रखा गया था। वह 12 नवंबर 2024 से लापता थी। उसके मामले में सांपला थाना में केस दर्ज कराया गया था। 
 
विज्ञापन
NIA begins investigation in Agra conversion case interrogates mastermind Abdul Rehman
Illegal conversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और परिजन उसकी तलाश में लगे थे। युवती के बारे में उसके परिजन को सूचना दी थी। वहीं मंगलवार दोपहर तीन बजे पुलिस ने अब्दुल रहमान को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी की 10 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत की है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed