फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में मुठभेड़: मां-बेटी की बेरहमी से हत्या करने वाला गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

Wed, 10 Mar 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
agra double murder news: accused arrested after encounter in agra
मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी गोविंद - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बटेश्वर क्षेत्र में मंगलवार तड़के शिकोहाबाद मार्ग पर आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और बाइक बरामद की है। 

agra double murder news: accused arrested after encounter in agra
कामिनी और उसकी मां शारदा देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना बाह के कस्बा जरार स्थित हवेली मोहल्ले में रविवार रात को एकतरफा प्यार में युवक गोविंद ने 16 वर्षीय कामिनी और उसकी मां शारदा देवी (45) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। चीखपुकार सुनकर बचाने आई कामिनी की भाभी रेखा पर भी चाकू से वार किया था। उन्होंने अपने बच्चे के साथ कमरे में बंद होकर जान बचाई। मां-बेटी की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। 
agra double murder news: accused arrested after encounter in agra
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मां-बेटी की हत्या से हड़कंप मच गया था। आईजी ए. सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार ने आरोपी की धरपकड़ के लिए पांच टीमें बनाई थीं। उसकी तलाश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में भी दबिश दी गई थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बटेश्वर क्षेत्र में है। इस पर पुलिस ने उसे शिकोहाबाद मार्ग पर घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra double murder news: accused arrested after encounter in agra
आगरा में मुठभेड़: घटनास्थल पर पड़ी आरोपी की बाइक - फोटो : अमर उजाला
खुद को घिरा देख आरोपी गोविंद ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें पैर में गोली लगने से आरोपी सड़क पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और बाइक बरामद हुई है। जिस चाकू से उसने मां-बेटी की हत्या की थी, वह अभी बरामद नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
agra double murder news: accused arrested after encounter in agra
दोहरे हत्याकांड का आरोपी गोविंद (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
जरार निवासी शारदा देवी की बेटी कामिनी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। आरोप है कि गोविंद एक साल से कामिनी को परेशान कर रहा था। थाना बाह के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक 20 दिन पहले कामिनी का रिश्ता तय हुआ था। दो साल बाद उसकी शादी होनी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एकतरफा प्यार में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed