फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा लूटकांड: परिवार को बंधक बनाकर लुटेरों ने दी धमकी- चाबियां निकालो, नहीं तो गोली मार देंगे

Tue, 25 May 2021 12:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
agra loot case news robbers hostage the doctor family and threatened to kill
आगरा लूटकांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा में एक ओर कोरोना कर्फ्यू है और पुलिस बेवजह बाहर निकलने वालों के चालान करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी और वारदात का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिनदहाड़े घर में घुसकर चिकित्सक से लूट पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। लूट से पहले बदमाश दो दिन में दो बार घर आ चुके थे, तीसरी बार में वारदात को अंजाम दिया। जबकि सिकंदरा पुलिस थाना वारदात स्थल से महज 500 मीटर दूर है। केके नगर में डॉक्टर रजनीकांत शर्मा के घर में लूट करने आए बदमाशों को कोई डर नहीं था। उन्होंने परिवार को बंधक बनाने के बाद जान से मारने की धमकी दी। उनसे कहा कि जल्दी से चाबियां निकालो, नहीं तो गोली मार देंगे। इससे परिवार दहशत में आ गया। बदमाशों ने उनके मोबाइलों को भी कब्जे में ले लिया। सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। एक घंटे तक रुकने के बाद भागे। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दो दिन में तीन बार ये बदमाश डॉक्टर के घर आए थे। 

agra loot case news robbers hostage the doctor family and threatened to kill
डॉक्टर रजनीकांत शर्मा का मकान - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर रजनीकांत शर्मा की पत्नी कामिनी ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले अपना एक सौ गज का मकान बेचा था। इस कारण घर में रकम रखी हुई थी। वहीं दूसरा मकान अकबर टूम के पास है। इस मकान में किरायेदार रहते हैं। वह इस मकान को भी बेचना चाह रहे थे। इसके लिए कई लोगों को बोल रखा था। 
agra loot case news robbers hostage the doctor family and threatened to kill
आगरा लूटकांड: पीड़ित डॉक्टर के घर के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार को तीन युवक घर पर आए थे। डॉक्टर के पिता छविराम शर्मा से मकान के सौदे की बात की। उन्होंने 15 लाख रुपये में मकान बेचने की बात कही। इस पर युवकों ने सोमवार को आकर बात करने की बोल दिया। सोमवार दोपहर 12 बजे चार युवक आ गए। उस समय डॉ. रजनीकांत घर में नहीं थे। कामिनी ने उनसे मना कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra loot case news robbers hostage the doctor family and threatened to kill
आगरा लूटकांड: पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
कामिनी के ससुर छविराम भी आंखों को दिखाने डॉक्टर के पास गए थे। कामिनी के पिता हरिशंकर शर्मा और मां शकुंतला थीं। हरिशंकर शर्मा ने तीन बजे आने के लिए बोल दिया। यह सुनकर बदमाश वापस चले गए। चार बदमाश ढाई बजे आ गए। तब भी डॉ. रजनीकांत पत्नी कामिनी को अल्ट्रांसाउंड कराने ले गए थे। मगर, उनके पिता ने चारों को बैठा लिया। 
विज्ञापन
agra loot case news robbers hostage the doctor family and threatened to kill
आगरा लूटकांड: पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
सवा तीन बजे डॉक्टर आए। तब बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस कारण सभी डर गए। इस कारण विरोध नहीं कर सके। कामिनी शर्मा ने बताया कि बदमाश उनके हाथ और मुंह भी टेप से बांधना चाहता था। मगर, उन्होंने कहा कि वह गर्भवती हैं। अगर, मुंह बांध देंगे तो उनकी तबीयत खराब हो जाएगी। इस पर एक बदमाश ने मना कर दिया। उसके साथी ने उन्हें नहीं बांधा। बाकी लोगों को मुंह टेप से बंद कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed