{"_id":"606449aa8ebc3ec89440de17","slug":"agra-metro-work-progress-dig-complex-destroyed-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: डीआईजी आवास किया ध्वस्त, मेट्रो के लिए बनेंगे केबिन, तेज हुआ कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: डीआईजी आवास किया ध्वस्त, मेट्रो के लिए बनेंगे केबिन, तेज हुआ कार्य
Wed, 31 Mar 2021 03:59 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मेट्रो डिपो निर्माण के लिए मंगलवार को पीएसी डीआईजी आवास ध्वस्त हो गया। आवास स्थल को समतल कर दिया है। यहां 18 केबिन बनेंगे। जिनमें अस्थाई रूप से पीएसी कमाडेंट व अन्य कार्यालय बनाए जाएंगे। इनमें से नौ तैयार हैं। अब मंडलायुक्त कार्यालय की जमीन अधिग्रहण के लिए यूपी मेट्रो को हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
आगरा में मेट्रो का कार्य करती मशीन
- फोटो : अमर उजाला
पुरानी मंडी चौराहा से मंडलायुक्त कार्यालय तक मेट्रो डिपो निर्माण के लिए नौ एकड़ जमीन उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को चाहिए। इसमें आठ एकड़ जमीन मिल गई है। इसमें बिल्डिंगें खड़ी करने के अलावा मेट्रो ट्रेनों की पार्किंग के लिए स्टेबलिंग यार्ड व अन्य निर्माण चल रहे हैं। एक एकड़ जमीन मंडलायुक्त कार्यालय की डिपो के लिए अधिग्रहित की जाएगी। औपचारिकताएं हो चुकी हैं, लेकिन जमीन मिलने का इंतजार है। मंगलवार को पीएसी के डीआईजी आवास की जमीन भी यूपीएमआरसी ने अधिग्रहित कर ली।
आगरा मेट्रो
- फोटो : @OfficialUPMetro
आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निदेशक अरविंद राय ने बताया कि मंडलायुक्त कार्यालय की शेष भूमि मिलने के बाद मेट्रो डिपो के लिए जमीन पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टेबलिंग यार्ड की फाउडेंशन काम हो चुका है। शेड बनाने के लिए स्टील का इस्तेमाल होगा। स्टील की शेड प्री-कास्ट होकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में मेट्रो: मेट्रो के लिए होता कार्य
- फोटो : अमर उजाला
287 पाइल खोदीं, आठवें पिलर की तैयारी
फतेहाबाद रोड पर तीन एलिवेटेड स्टेशन व कॉरिडोर निर्माण के लिए तीन महीने से काम चल रहा है। यहां तीनों स्टेशन पर 287 पाइल मंगलवार तक खोदी जा चुकी हैं। आठवां पिलर खड़ा करने की तैयारी है। ये शुक्रवार तक तैयार हो सकता है। यूपीएमआरसी अधिकारी ने बताया कि 16 पाइल की कैपिंग हो चुकी है।

आगरा मेट्रो का तैयार हो रहा पिलर
- फोटो : अमर उजाला
40 से अधिक परिवार होंगे एडीए हाइट्स में शिफ्ट
पीएसी कार्यालय मैदान से शिफ्ट नहीं होगा। अस्थाई रूप से पीएसी कमांडेंट व अन्य कार्यालय के लिए 18 पोर्टा केबिन तैयार होंगे। इनमें 9 केबिन बन चुके हैं, जबकि नौ केबिन का निर्माण शेष है। इन केबिन में पीएसी कर्मियों को कार्यालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। पीएसी के आवासीय भवनों में रहने वाले 40 से अधिक परिवारों को एडीए हाइट्स में शिफ्ट किया जाएगा।