फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: पत्नी का हत्यारोपी पति नहीं आया हाथ, बेटियों के नहीं रुक रहे आंसू...

Wed, 31 Mar 2021 01:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 31 Mar 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
Husband Killed Wife Agra Police Did Not Search Murder Accused In Five Days
पत्नी का हत्यारोपी व तीन बेटियां - फोटो : अमर उजाला
आगरा के आवास विकास कॉलोनी में पत्नी की हत्या करके फरार हुआ पति पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। उसकी तलाश में दो टीम लगी हैं। उधर, मृतका के परिजन दहशत में हैं। परिजन एसएसपी से मिलकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करेंगे। बता दें कि आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात में किराये के मकान में रहने वाली प्रियंका की गुरुवार रात को हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप पति धर्मेंद्र पर ही है। वह घटना के बाद से फरार है। उनकी तीन बेटियां रिद्धी, सिद्धी और तनू हैं। तीनों आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार में अपने नाना के पास हैं। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। धर्मेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ है। वह कहां है, यह किसी को पता नहीं है। पुलिस ने उसके परिचित और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है, लेकिन वह नहीं मिला। उसका घर गोवर्धन, मथुरा में है। मगर, परिजन भी उसके बारे में कुछ नहीं बता सके हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दो टीम लगी हैं। 
Husband Killed Wife Agra Police Did Not Search Murder Accused In Five Days
प्रियंका हत्याकांड: परिवार में मासूम बेटियां और घर के बाहर बैठे प्रियंका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका के परिजन दहशत में हैं। उनका कहना है कि धर्मेंद्र पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज है। वह कुछ और वारदात कर सकता है। ऐसे में उन्होंने उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। परिजन एसएसपी से मिलने जाएंगे। पत्नी की हत्या के बाद पति फरार है। बेटियां नाना के पास हैं। तीनों को नानी संभाल रही हैं। मां की याद में रोजाना बेटियां रोये जा रही हैं। परिजनों का कहना है कि नाना की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वो बेरोजगार हैं। शासन से भी आर्थिक सहायता नहीं मिली है।
Husband Killed Wife Agra Police Did Not Search Murder Accused In Five Days
मृतक महिला की बेटियां - फोटो : अमर उजाला
दस साल की बेटियों ने पुलिस को बताया कि वह टीवी देख रही थीं। तब ही पिता ने मां के साथ मारपीट की। वह रोने लगीं तो पिता ने छत पर भेज दिया। इसके बाद वापस आए तो मां बेड पर थी। सुबह तक उनके साथ रहीं। बाद में लोग आए। तब पुलिस शव ले गई। मां के जाने पर बेटियों ने रोना शुरू कर दिया। वह मां को उठने की कह रही थीं। मां के साथ ही जाने लगीं। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। तनू मां के इंतजार में टेडी को गोद में लिए बैठी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Killed Wife Agra Police Did Not Search Murder Accused In Five Days
पति के साथ प्रियंका की फोटो - फोटो : अमर उजाला
मायके से तोड़ दिया था नाता 
प्रियंका ने धीरज से प्रेम विवाह किया था। इस कारण परिजन नाराज थे। उससे नाता तोड़ लिया था। दस साल से परिजन नहीं मिले थे। प्रियंका के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि धीरज डेढ़ महीने से पुलिस को गलत सूचना देकर परेशान कर रहा था। पत्नी और बेटियों को बंधक बनाकर रखा होने के बारे में बताता था। पुलिस भी कई बार गई थी। 26 फरवरी को एसएसपी कार्यालय और थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
Husband Killed Wife Agra Police Did Not Search Murder Accused In Five Days
घर के बाहर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
चोरी और जानलेवा हमले में जेल जा चुका है धीरज
पुलिस के अनुसार, पत्नी की हत्या करके फरार हुआ धीरज जानलेवा हमले और बाइक चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। वह मथुरा से बाइक चोरी में जेल गया था। वहीं सिकंदरा में जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार हुआ था। उसकी गलत आदत की वजह से पत्नी प्रियंका का झगड़ा होता था। वह उस पर शक करता था। बेटियों की खातिर प्रियंका चुप रहती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed