फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा बवाल: धर्म परिवर्तन कर साजिद से साहिल बना, फिर रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रमाणपत्र

Fri, 15 Apr 2022 09:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 09:38 PM IST
सार

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रुनकता में पंचायत के बाद उग्र भीड़ ने आरोपी जिम संचालक, उसके भाई और चाचा के घरों को बनाया निशाना, जिम में भी सामान तोड़ा।

विज्ञापन
Agra ruckus Sahil became Sahil after converting religion then got married all certificates went viral on social media
रुनकता में हुई आगजनी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
रुनकता से अगवा छात्रा बुधवार रात को दिल्ली से बरामद कर ली गई, लेकिन आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश था। शुक्रवार को सुबह कस्बे में पंचायत हुई। पंचायत में आए 25-30 युवक उग्र हो गए। उन्होंने आरोपी के बंद घर पर धावा बोला। तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इसके बाद उसके भाई और चाचा के घर में आगजनी कर दी। जिम में भी तोड़फोड़ की गई। घरों और जिम में कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पुलिस आ गई। एसएसपी ने लापरवाही पर चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जिम संचालक साजिद ने  छात्रा को ले जाने से पहले पूरी तैयारी कर रखी थी। परिजनों का आरोप है कि उसने अपना धर्म बदला। नाम साजिद से साहिल रख लिया। इसके बाद आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में शादी रचा ली। धर्म परिवर्तन के प्रमाणपत्र लगाए। उसके शादी के प्रमाणपत्र और शपथपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। परिजनों को भी ये मिल गए हैं।
Agra ruckus Sahil became Sahil after converting religion then got married all certificates went viral on social media
आरोपी के घर में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

रुनकता के व्यापारी मोहल्ला निवासी साजिद 11 अप्रैल को युवती को ले गया था। इसके बाद दिल्ली पहुंचा। 12 अप्रैल को दिल्ली के राजेंद्र मार्केट स्थित आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इससे पहले अपना धर्म परिवर्तन भी किया। उसने शपथपत्र दिया कि वह मुसलिम से हिंदू में धर्म परिवर्तन कर रहा है। इसमें किसी का दबाव, धोखाधड़ी और जबरदस्ती नहीं है। उसे नए नाम साहिल से जाना जाए। अपने पूरे होशोहवास में युवती से शादी कर रहा हूं। वह युवती को सात साल से जानता है। शादी और धर्म परिवर्तन के लिए खुद जिम्मेदार है। इसके बाद उसने युवती के साथ वीडियो बनाया। 

Agra ruckus Sahil became Sahil after converting religion then got married all certificates went viral on social media
घटनास्थल पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

इसमें युवती अपनी मर्जी से आने की बात कर रही थी, जिससे युवती के परिजन युवक के परिजनों पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाएं। शपथ और शादी का प्रमाणपत्र सोशल मीडिया पर वायरल भी किए गए। इसके बाद युवती को पुलिस बरामद कर लाई थी। युवती के पिता का आरोप है कि ये साजिद ने साजिश की है। वह अकेला नहीं है। वह पहले से तैयारी करके गया था। बेटी का धर्मपरिवर्तन कराता तो फंस सकता था। मगर, उसने अपना धर्म परिवर्तन किया। उनके प्रमाण मिल गए हैं। यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra ruckus Sahil became Sahil after converting religion then got married all certificates went viral on social media
जलता हुआ घर - फोटो : अमर उजाला

छात्रा के बुधवार को कुछ वीडियो वायरल हुए। इसमें वो कह रही है कि मैं बालिग हूं। अपनी मर्जी से आई हूं। युवक भी अपनी उम्र बता रहा है। छात्रा कहती है कि जो एफआईआर कराई गई है, वो गलत है। उसे रद्द कर दिया जाए। हम एक साथ ही रहेंगे, चाहे फिर कोई कुछ ही क्यों न कर ले। पिता के दिमाग में कुछ लोगों ने गलत भर दिया है। उधर, पिता का कहना है कि बेटी को बहका दिया गया है। पुलिस ने भी उनकी उससे बात नहीं करने दी। अगर, वो युवक के साथ रहना चाहेगी तो वो उससे रिश्ता तोड़ लेंगे।

विज्ञापन
Agra ruckus Sahil became Sahil after converting religion then got married all certificates went viral on social media
रुनकता में सुबह से नहीं खुला था बाजार - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के पिता ने कहा कि वह परेशान हैं। बेटी के जाने से दिन का चैन और रात की नींद चली गई है। वो तो चाहते है कि बेटी जल्द वापस आ जाए। मगर, बेटी को पुलिस ने आश्रय गृह भेज भेज दिया। शुक्रवार को समाज के लोग जुटे थे। उन्हें बुलाया गया था। इसलिए गए थे। उनका आगजनी और तोड़फोड़ करने वालों से कोई लेना-देना नहीं है। यह सब करने वाले कौन थे, नहीं जानते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed