आगरा के रुनकता से जिम संचालक साजिद के साथ लापता हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बावजूद शुक्रवार की सुबह बवाल हो गया। युवती को अगवा करने के आरोपी के दो घरों को फूंक दिया गया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के अनुसार धर्म जागरण समन्वय संघ के कार्यकर्ताओं ने घरों में आग लगाई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल ने आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि उपद्रवी बंद मकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद आग लगा दी और फरार हो गए।
{"_id":"625931d871a49941006993f5","slug":"mob-set-fire-to-the-houses-of-accused-gym-trainer-sajid-in-runakta-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: अगवा युवती बरामद होने के बाद भीड़ ने फूंक दिए आरोपी के घर, रुनकता में ऐसे भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अगवा युवती बरामद होने के बाद भीड़ ने फूंक दिए आरोपी के घर, रुनकता में ऐसे भड़की आग
Fri, 15 Apr 2022 02:34 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:34 PM IST
विज्ञापन
रुनकता में हुई आगजनी की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटनास्थल पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रुनकता की रहने वाली छात्रा 11 अप्रैल की दोपहर लापता हो गई थी। परिजनों ने जिम संचालक साजिद पर उसे अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाने का घेराव कर हंगामा किया था। पुलिस को युवती की बरामदगी का अल्टीमेटम दिया था। पुलिस ने बुधवार को दिल्ली से युवती को बरामद कर लिया।
रुनकता में सुबह से नहीं खुला था बाजार
- फोटो : अमर उजाला
जिम संचालक की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इसके लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। युवती का मेडिकल कराने के बाद नारी निकेतन भेज दिया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह रुनकता में बाजार बंद हो गया। इससे तनाव की स्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के घर में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी जिम संचालक साजिद के दो घरों पर ताला लगा हुआ था। तभी बड़ी संख्या में लोग आए और घरों के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। तोड़फोड़ की। इसके बाद आग लगा दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीओ हरी पर्वत सत्यनारायण का कहना है कि दो घरों में आग लगाई गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। छुट्टी होने के कारण कोर्ट में बयान नहीं हो सके। वहीं बरामदगी से पहले युवती ने वीडियो जारी कर कहा था कि वह बालिग है। अपनी मर्जी से युवक के साथ गई है। जिन लोगों ने आरोपी युवक के घरों में आग लगाई है। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।