{"_id":"639e0009b8faf45ce27a7fe6","slug":"agra-sanjali-murder-case-victim-family-has-been-fighting-for-justice-for-four-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजलि हत्याकांड: छात्रा को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया था, चार साल में सिर्फ 18 लोगों की गवाही, 90 की बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजलि हत्याकांड: छात्रा को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया था, चार साल में सिर्फ 18 लोगों की गवाही, 90 की बाकी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजिल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव लालऊ में चार साल पहले दसवीं की छात्रा संजलि को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया था। उसकी मौत हो गई थी। इस घटना ने देश को हिला दिया था। राजनीति गर्मा गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा किया। दो आरोपियों को जेल भेजा। पिता का कहना है कि चार साल में 108 में से 18 की गवाही हुई है। वह आज भी न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें कानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। आरोपियों को सजा मिलेगी, तब ही बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।
गांव लालऊ निवासी हरेंद्र की बेटी संजलि को 18 दिसंबर 2018 को स्कूल से लौटते समय पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वह दसवीं की छात्रा थी। संजलि के पिता हरेंद्र ने बताया कि घटना को चार साल हो गए हैं। वह आज तक न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में 108 गवाह बनाए थे। इनमें पुलिस अधिकारी से लेकर कर्मचारी शामिल थे। अब तक वादी, विवेचक सहित 18 की गवाही हो सकी है।
2 of 5
छात्रा संजलि
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना का खुलासा पुलिस ने 24 दिसंबर 2018 को किया था। कलवारी निवासी विजय और लखनपुर निवासी आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुख्य आरोपी संजलि का तहेरा भाई योगेश था। उसने खुदकुशी कर ली थी। उसने संजलि से बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया था।
3 of 5
छात्रा संजलि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
संजलि को गांव के पास पेट्रोल डालकर जला दिया था। पुलिस ने 23 मार्च 2019 को विजय और आकाश के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी। 16 अप्रैल 2019 को कोर्ट में आरोप तय हो गए। आरोपी अकाश और विजय जमानत पर बाहर हैं। अगली गवाही 19 दिसंबर को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजिल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अहम साक्ष्य जुटाए थे। इनमें पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइक, दो हेलमेट, योगेश का मोबाइल, काला बैग और लाइटर बरामद किया था। इसके साथ ही योगेश के मोबाइल की व्हाट्स एप चैट, पत्र, संजलि को दी गई साइकिल की रसीद, फोटो सहित अन्य साक्ष्य लिए गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
संजलि के पिता
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने कहा कि बेटी की बरसी आज है। वह आरोपियों को सजा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। मगर, कोरोना काल में काम छिनने की वजह से आर्थिक तंगी का शिकार हो गए। अब कोर्ट जा पाना भी मुश्किल हो रहा है। इस कारण काफी समय से केस के संबंध में जानकारी भी नहीं ले पा रहे हैं। आरोपियों को सजा मिलेगी, तब ही बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।