फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में डेंगू-बुखार का प्रकोप: 24 घंटे में 16 मरीजों की मौत, फिरोजाबाद में कुल मृतकों का आंकड़ा 200 पार

Sun, 26 Sep 2021 09:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Sep 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
Agra Viral Fever Dengue News: 16 Patients Dies Of Fever In Agra Firozabad Mainpuri
सौ शैय्या अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

ब्रज में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप जारी है। शनिवार को 16 मरीजों की मौत हो गई। आगरा और फिरोजाबाद में तीन-तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। 24 घंटे में सबसे अधिक चार मरीजों की मौत मैनपुरी में हुई है। ये सभी बुखार से पीड़ित थे। कासगंज जिले में डेंगू ने मासूम सहित तीन लोगों की जान निगल ली। जिससे जिले में बुखार और डेंगू से मौत का आंकड़ा बढ़कर 50 पर पहुंच गया है। एटा में बुखार से महिला और युवक की मौत हो गई। मथुरा के मांट क्षेत्र में बुखार से डेढ़ वर्षीय बच्ची की जान चली गई। 



आगरा में बुखार ने शनिवार को तीन लोगों की जान ले ली। बाह में 27 दिन के बच्चे की तो बरहन में महिला समेत दो की मौत हो गई। बुखार से जिले में 10 दिनों में 18 बच्चों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- आगरा: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, 24 घंटे में 22 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव
 

Agra Viral Fever Dengue News: 16 Patients Dies Of Fever In Agra Firozabad Mainpuri
फिरोजाबाद: ओपीडी में जांच के इंतजार में बैठे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ के समीपवर्ती गांव प्रतापपुर में धर्मेंद्र कुमार (36) पुत्र हरीशचंद्र ने आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे तीन दिन पूर्व तेज बुखार आया था। गांव पचोखरा निवासी सुखराम बघेल (17) पुत्र दिलीप और बरहन गांव निवासी सुमन (25) पत्नी चंद्रपाल की भी शनिवार को मौत हो गई। तीन मौतों से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 219 पर पहुंच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने 63 लोगों की मौत का  दावा किया है।  

Agra Viral Fever Dengue News: 16 Patients Dies Of Fever In Agra Firozabad Mainpuri
बेंच पर लेटी बीमार बच्ची - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के मांट क्षेत्र के गांव जाबरा के मजरा नगला बरी स्थित ननिहाल में आई डेढ़ वर्षीय बच्ची की बुखार की चपेट में आने से शुक्रवार रात को मौत हो गई। सुरीर गांव मोदीपुर निवासी बनीसिंह की पत्नी अनीता अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी आयुषी को लेकर मायके गांव नगला बरी (जाबरा) आई थी। शुक्रवार रात बुखार से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर देख परिजन उसे उपचार के लिए मथुरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Viral Fever Dengue News: 16 Patients Dies Of Fever In Agra Firozabad Mainpuri
एटा: जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एटा जिले में शनिवार को बुखार से महिला और युवक की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस कारण मेडिकल कॉलेज में संचालित किए गए वार्ड के सभी बेड फुल हो गए हैं। अब डॉक्टर ड्यूटी रूम में बेड लगवाकर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Agra Viral Fever Dengue News: 16 Patients Dies Of Fever In Agra Firozabad Mainpuri
कासगंज: बच्चे की मौत के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के सलेमपुर बीबी निवासी नेम सिंह के ढाई वर्षीय पुत्र बाबू और गांव की ही ईशू (15) पुत्र दिनेश शर्मा की शुक्रवार रात मौत हो गई। दोनों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। गंजडुंडवारा के मोहल्ला आवाजी निवासी  अजय कुमार (48) पुत्र सुरेश चंद्र आर्य की भी शुक्रवार रात मौत हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed