फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathan Controversy: हिंदू महासभा का एलान- नहीं चलने देंगे फिल्म पठान, शाहरुख खान का पुतला दफनाया

Sun, 18 Dec 2022 07:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Dec 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
akhil bharat hindu mahasabha protest against film pathan in mathura
हिंदू महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का 'बेशर्म रंग' गाना रिलीज होने के बाद से ही हिंदूवादी संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने एलान किया है कि फिल्म पठान को शहर के किसी भी सिनेमाघर में नहीं चलने दिया जाएगा। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने रविवार को होलीगेट पर फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर आग के हवाले किया। अभिनेता शाहरुख खान के पुतले को दफनाया। 



नारायणी सेना नारी शक्ति ने बॉलीवुड पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर भूतेश्वर चौराहे पर प्रदर्शन किया। नारी शक्ति प्रमुख शीतल आचार्य ने कहा कि बॉलीवुड की फिल्मों में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की छवि विश्व में धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है। इसलिए बॉलीवुड पर बैन लगाना अति आवश्यक है। 

akhil bharat hindu mahasabha protest against film pathan in mathura
हिंदू महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने होलीगेट पर नारेबाजी कर फिल्म पठान का विरोध किया। फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। संगठन के कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि सनातन धर्म का अपमान हिंदुस्तान सहन नहीं करेगा। 
akhil bharat hindu mahasabha protest against film pathan in mathura
हिंदू महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा ने कहा कि हिंदुत्व का प्रतीक भगवा रंग उसको बेशर्म रंग कहने वाली अभिनेत्री और अभिनेता की फिल्म का विरोध अखिल भारत हिंदू महासभा करेगा। हिंदू महासभा का एलान है कि मथुरा के किसी भी सिनेमा हॉल में इस फिल्म को नहीं चलने दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhil bharat hindu mahasabha protest against film pathan in mathura
हिंदू महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
संजय हरियाणा ने कहा कि फिल्म के गाने में अभिनेत्री भगवा रंग को बेशर्म रंग बता रही है। विरोध प्रदर्शन में हिंदू महासभा के युवा जिलाध्यक्ष विजय पाल सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीषा ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष विजय बंटा, जिला सचिव राम प्रकाश आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
akhil bharat hindu mahasabha protest against film pathan in mathura
नारायणी सेना नारी शक्ति ने भी जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
नारायणी सेना नारी शक्ति की महिला कार्यकर्ताओं ने भी भूतेश्वर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की प्रमुख शीतल आचार्य ने कहा कि बॉलीवुड के खिलाफ मातृशक्ति में आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान संगठन की महिलाओं ने बॉलीवुड पर बैन लगाने की मांग की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed