{"_id":"5da1c90e8ebc3e939d46b708","slug":"banke-bihari-darshan-on-sharad-purnima-2019-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा: आज स्वर्ण-रजत सिंहासन पर ठाकुर बांकेबिहारी देंगे विशेष दर्शन, यह है आरती का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा: आज स्वर्ण-रजत सिंहासन पर ठाकुर बांकेबिहारी देंगे विशेष दर्शन, यह है आरती का समय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Oct 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में स्वर्ण रजत हिंडोला (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शरद पूर्णिमा पर वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी स्वर्ण-रजत सिंहासन पर विराजमान होकर राजभोग व शयनभोग के समय भक्तों को दर्शन देंगे। वर्ष में एक ही दिन मुरली बजाते बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए देश-दुनिया से हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंच चुके हैं। वहीं शरद पूर्णिमा पर निधिवन में महारास का आयोजन किया जाएगा।
2 of 5
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि प्रात: 7.45 बजे बांकेबिहारी मोर मुकुट, श्वेत कटि कांछनी व बांसुरी धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। राजभोग आरती दोपहर 12.55 पर होगी। वहीं सांय 5.30 बजे बांकेबिहारी के दर्शन खुलेंगे। 10.25 बजे शयनभोग आरती होगी। शरद पूर्णिमा के दिन ठाकुर बांकेबिहारी को खीर, चंद्रकला आदि का भोग निवेदित किया जाएगा।
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
निधिवन में सायं 6.30 बजे से महारास का आयोजन किया जाएगा। सेवायत भिक्कीलाल गोस्वामी ने बताया कि स्वामी जी की साधना स्थली में महारास का कार्यक्रम अनूठा होगा। वहीं नगर के राधाबल्लभ मंदिर, सनेह बिहारी, प्रेम मंदिर, यशोदानंदन धाम, श्रीजी की बड़ी कुंज, शाहजी मंदिर आदि में ठाकुर जी धवल चांदनी में दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले रास्ते में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक वृंदावन की एक माह की परिक्रमा आज से प्रारंभ हो जाएगी। कार्तिक नियम धारण करने वाले श्रद्धालु प्रात: 4 बजे से पंचकोसीय परिक्रमा देना प्रारंभ कर देंगे। इसके लिए देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु तीर्थनगरी में पहुंचने लगे हैं। कुछ विदेशी भक्त आज से ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा भी प्रारंभ करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के सभी प्रमुख मंदिरों में कार्तिक पड़वा 14 अक्तूबर से लेकर 12 नवंबर तक दीपदान का आयोजन किया जाएगा। बांकेबिहारी के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर में कार्तिक मास में एक माह तक 1100 दीपक प्रतिदिन बांकेबिहारी के समक्ष प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। इसके लिए मंदिर प्रांगण में विशेष व्यवस्था की जाती है। श्रद्धालु भी इस दीपदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।