{"_id":"5da1e0768ebc3e016c13aadc","slug":"up-governor-anandiben-patel-godh-bharai-of-pregant-woman-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने की गर्भवती सुधा की गोद भराई, 'मां' बनकर महिलाओं को दी स्वस्थ जीवन की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने की गर्भवती सुधा की गोद भराई, 'मां' बनकर महिलाओं को दी स्वस्थ जीवन की सीख
Sun, 13 Oct 2019 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल ने की गर्भवती सुधा की गोद भराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को फिरोजाबाद में कई आयोजनों में भाग लिया। सुबह कान्हा गोशाला में गोपूजन किया। इसके बाद सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत ऊंधनी पहुंचीं। यहां वो परिषदीय स्कूल के बच्चों मिलीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का हुनर भी देखा। गर्भवती महिला की स्वयं गोद भराई की। पंचायतघर पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
बधाई गीत गाकर किया राज्यपाल का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
ऊंधनी गांव की महिलाओं ने ढोलक की थाप पर बधाई गीत गाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने आंगनबाड़ी के कई बच्चों को फलों का वितरण किया। महिलाओं के गीत सुनने के बाद राज्यपाल ने महिलाओं से कहा गीत गाया तो मेरे हाथों से फल खाओ। इतना ही नहीं फल बांटने के लिए वो महिलाओं के बीच पहुंच गईं।
राज्यपाल ने की गर्भवती सुधा की गोद भराई
- फोटो : अमर उजाला
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म स्कूल परिसर में बने एक कक्ष में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। ऊंधनी निवासी सुधा देवी की गोदभराई करते हुए राज्यपाल ने फल की टोकरी, पंजीरी, लड्डू सहित उसे गुलदस्ता प्रदान किया। महामहिम के हाथों गोद भराई होने पर सुधा ने कहा कि यह मेरे लिए सपने जैसा है। मैं आज बहुत ही खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने महिलाओं को दी स्वच्छता की सीख
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ऊंधनी गांव में कैंप का निरीक्षण कर रही थीं। तभी रास्ते में दीवान सिंह के घर के बाहर उन्हें शौचालय बंद देखा। यह देख राज्यपाल के कदम ठिठक गए। राज्यपाल ने पूछा शौचालय का प्रयोग करते हैं? तो दीवान सिंह की पत्नी द्रोपदी देवी ने कहा हां। दरवाजा खोला तो गंदगी थी। इस पर राज्यपाल ने अभिभावक के रूप में कहा, बहू कहां है? उसे बुलाओ...पुत्रवधू मंजू देवी पहुंची तो उन्होंने सलाह दी कि शौचालय का प्रयोग करो, पर सफाई भी रखो।
विज्ञापन
कृषि विभाग की स्टाल देखतीं राज्यपाल व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ डॉ.एसके दीक्षित के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। राज्यपाल ने जिले में टीबी के अधिक मरीज मिलने पर चिंता जाहिर की। स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में पूछा। सीडीओ नेहा जैन ने बताया स्कूल में पहले जांच कराई जा चुकी है। राज्यपाल ने लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। वो कृषि विभाग की स्टाल पर भी गईं। सिंचाई के क्षेत्र में किए जार हे नए प्रयोग के बारे में डीडी कृषि हंसराज व जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने जानकारी दी।