फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवन से हारेगा कोरोना: सांसद हेमा मालिनी ने कहा- जब तक महामारी को हरा न दें, हर दूसरे दिन करें हवन

Sat, 05 Jun 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Hema Malini Appeal To People For Perform Havan on World Environment Day
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के इस दौर में विश्व पर्यावरण दिवस पर मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने ब्रजवासियों से घर-घर में हवन यज्ञ करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस मुहिम में प्रत्येक वर्ग और जाति के लोग बगैर किसी भेदभाव के जुड़ें और परिवार के साथ प्रत्येक दूसरे दिन हवन करें, जब तक इस महामारी को हरा न दें। सांसद हेमा मालिनी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया है। इसमें वो ब्रजवासियों से कह रही हैं कि हमारे देश में हवन यज्ञ की प्राचीन परंपरा है। इसे वातावरण शुद्ध करने के लिए उपयुक्त माना जाता है। यज्ञ को नकारात्मक शक्तियों को शुद्ध करने का भी उचित उपाय माना जाता है। 


 



 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

BJP MP Hema Malini Appeal To People For Perform Havan on World Environment Day
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी ने कहा कि आज पूरा विश्व महामारी और पर्यावरण के प्रकोप को झेल रहा है। इस कठिन समय में पर्यावरण दिवस पर ही नहीं प्रत्येक दूसरे दिन हवन करने की मैं अपील करती हूं, जब तक इस महामारी को हरा न दें। इस उपाय का न कोई धर्म और न किसी जाति से मतलब है। ये पर्यावरण को शुद्ध करने और मानवता को बचाने का सरल उपाय है। 
BJP MP Hema Malini Appeal To People For Perform Havan on World Environment Day
वृंदावन ने आरएसएस ने निकाली हवन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सांसद ने आरएसएस के मथुरा विभाग को बधाई दी। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर घर-घर में हवन की योजना बनाई है। इसी को लेकर मथुरा में एक ऑनलाइन समन्वय बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में संघ के पदाधिकारियों के साथ मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी मुंबई से जुड़ी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP Hema Malini Appeal To People For Perform Havan on World Environment Day
वृंदावन में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने निकाली हवन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक घर पर हवन करने का आह्वान किया है। शुक्रवार को जागरूकता के लिए हवन यात्रा निकली गई। नगर निगम चौराहा से शुरू यात्रा गौतम पाड़ा, विद्यापीठ, बांकेबहारी जी, लोई बाजार, गोपीनाथ बाजार होते हुए नगर निगम चौराहे पर पूर्ण हुई। 
विज्ञापन
BJP MP Hema Malini Appeal To People For Perform Havan on World Environment Day
वृंदावन में हवन करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हवन यात्रा में प्रथम आहुति आरएसएस के विभाग प्रचारक गोविंद ने देते हुए यात्रा का शुभारंभ किया। जिला प्रचारक मनोज, जिला कार्यवाह मनोज, नगर सुशील, संघचालक प्रेमशंकर, नगर कार्यवाह संजय, नगर प्रचार प्रमुख विजय, मोहनी शरण दास, विष्णुकांत शर्मा, अनमोल, भोज प्रताप, आकाश, श्याम पांचाल आदि कार्यकर्ता थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed