आगरा में पुरानी मंडी पर प्रस्तावित ताजमहल मेट्रो स्टेशन से आरबीएस कॉलेज तक सात भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के लिए सुरंग एक बार में खोदी जाएगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने टेंडर की शर्तों में बदलाव करते हुए तीन की जगह अब सात स्टेशन शामिल किए हैं। जामा मस्जिद से ताजपूर्वी गेट तक छह स्टेशन का प्राथमिकता कॉरिडोर है। जिसमें तीन एलिवेटिड स्टेशन का निर्माण शुरू हो चुका है। तीन भूमिगत स्टेशन के टेंडर नहीं हुए। यूपीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि तीन भूमिगत स्टेशन की जगह अब एक बार में सात भूमिगत स्टेशन का एक टेंडर होगा। एक बार में सातों स्टेशन के लिए सुरंग खोदी जाएगी। जिसमें में प्राथमिकता कॉरिडोर के तीन स्टेशन भी शामिल होंगे। यूपीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक यूरोपियन बैंक से फंडिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। साथ ही राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण की अनापत्तियां मिलना बाकी हैं। इसके बाद ही एक साथ सात स्टेशन के टेंडर खोले जाएंगे। सातों स्टेशन के लिए टनल (सुरंग) खोदी जाएगी।
{"_id":"60b9aee541048114465f2c45","slug":"agra-metro-work-tunnels-will-built-from-taj-mahal-for-seven-stations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो: बदली रणनीति से होगा काम, ताजमहल से सात मेट्रो स्टेशनों के लिए एक बार में बनेंगी सुरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो: बदली रणनीति से होगा काम, ताजमहल से सात मेट्रो स्टेशनों के लिए एक बार में बनेंगी सुरंग
Fri, 04 Jun 2021 10:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में मेट्रो: मेट्रो के लिए होता कार्य
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री से मांगा मॉडल के लिए समय
यूपीएमआरसी प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आगरा मेट्रो के मॉडल का लोकार्पण करने के लिए समय मांगा है। सात मई को मुख्यमंत्री के साथ बैठक बाद तारीख का एलान होगा। पिछले दो माह से यूपीएमआरसी इस कवायद में लगा है। परंतु कोरोना की दूसरी लहर के कारण कोई निर्णय नहीं हो सका।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया आगरा मेट्रो परियोजना का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
दिसंबर 2022 तक प्रस्तावित प्राथमिकता कॉरिडोर अब मार्च 2024 तक पूरा होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने काम पूरा करने की नई समयसीमा घोषित की है। प्राथमिकता कॉरिडोर के साथ ही सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक पहले चरण का काम 2025 की जगह अब 2026 में खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : @OfficialUPMetro
वर्कशॉप के लिए बन रहा प्लेटफार्म
पीएसी मैदान में मेट्रो डिपो के लिए काम तेजी से चल रहा है। सोमवार को यहां वर्कशॉप की वॉशिंग लाइन के लिए प्लेटफार्म निर्माण शुरू हो गया। यहां कॉन्क्रीट से प्लेटफार्म का बेस तैयार किया जाएगा। फिर उसके ऊपर लाइन बिछाई जाएगी। डिपो में 10 वर्कशॉप लाइन बनेंगी। 900 मीटर लंबा ट्रेन टेस्टिंग ट्रैक बिछेगा। डिपो निर्माण पर करीब 112 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल के पास होता मेट्रो का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिकता कॉरिडोर में 6 स्टेशनों का निर्माण होना है। तीन एलिवेटेड स्टेशन के लिए 273 करोड़ रुपये टेंडर हो चुके हैं।
एक्सक्लूसिव: सवा महीने में ही बदल गई प्रोजेक्ट की समयसीमा, अब तीन साल बाद दौड़ेगी आगरा मेट्रो
एक्सक्लूसिव: सवा महीने में ही बदल गई प्रोजेक्ट की समयसीमा, अब तीन साल बाद दौड़ेगी आगरा मेट्रो