{"_id":"5ce825c6bdec22075e077461","slug":"bjp-record-victory-at-etah-lok-sabha-seat-by-margin-of-percentage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मोदी की सुनामी' इस लोकसभा सीट पर टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड, काम आई अमित शाह की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी की सुनामी' इस लोकसभा सीट पर टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड, काम आई अमित शाह की रणनीति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 25 May 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
जिले में एक बार फिर से मोदी लहर में भाजपा का परचम लहराया। 10 साल पहले तक महज 15 फीसदी लोगों की पसंद बनी पार्टी अब 54.56 फीसदी मतदाताओं की पसंद बन गई। पिछले चुनावों पर नजर डालें तो साफ है कि पुराने चुनावों की हार को लेकर मंथन किया गया है जिसका नतीजा रहा कि वोट प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा। अमित शाह की 51 प्रतिशत वोट की रणनीति यहां पूरी तरह काम कर गई।
Trending Videos
सासंद राजवीर सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र देते जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिले चौथे स्थान पर रही थी। चुनाव में भाजपा को 88562 वोट मिले थे और पार्टी 15.60 फीसदी पर सिमट कर रह गई थी। इसके बाद वर्ष 2012 में विस चुनाव में पार्टी मजबूत बनने की जगह और कमजोर होती नजर आई। चुनाव में भाजपा को 63,104 वोट मिले और पार्टी को 9.22 फीसद वोट से संतोष करना पड़ा। आलम यह रहा कि पार्टी के अधिकांश प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। इसके बाद पार्टी ने हार से सबक लिया और मंथन करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के चेहरे पर चुनाव में भाजपा ने वापसी की। चुनाव में लहर का असर यह रहा कि पार्टी ने 474978 वोट पाकर 51.28 फीसदी का रिकार्ड कायम किया। लोस चुनाव के बाद फिर से बारी आई विस चुनाव 2017 की। जिसमें बीजेपी ने विजय रथ को जारी रखा।
BJP LOGO
वर्ष 2017 के विस चुनाव में भाजपा को 3,45,220 के साथ 43.46 प्रतिशत मत लेकर सबसे आगे निकल गई। इसके बाद मौजूदा चुनाव में पार्टी ने 545348 मत पाकर 54.56 फीसदी का नया रिकार्ड कायम किया। इससे साफ है कि मजबूती के साथ वोट बटोरने में भगवा लड़ाके कामयाब रहे। इसमें मोदी लहर की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
तुलसीदास जयंती समारोह को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि सासंद राजवीर सिंह राजू भैया (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
कहते हैं आंकड़े
लोकसभा चुनाव 2009
पार्टी मिले मत प्रतिशत
सपा समर्थित 275717 48.57
भाजपा 88562 15.60
बसपा 147449 11.53
कांग्रेस 25048 1.96
विधानसभा चुनाव 2012
पार्टी मिले मत प्रतिशत
भाजपा 63104 9.22
सपा 247641 36.20
बसपा 164320 24.02
कांग्रेस 64784 9.47
लोकसभा चुनाव 2009
पार्टी मिले मत प्रतिशत
सपा समर्थित 275717 48.57
भाजपा 88562 15.60
बसपा 147449 11.53
कांग्रेस 25048 1.96
विधानसभा चुनाव 2012
पार्टी मिले मत प्रतिशत
भाजपा 63104 9.22
सपा 247641 36.20
बसपा 164320 24.02
कांग्रेस 64784 9.47