सब्सक्राइब करें

आगरा: ट्रैक्टर रैली निकालकर भाजपा किसान मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, राज्यमंत्री बोले-पिछली सरकारों से दस गुना ज्यादा हुई गेहूं खरीद

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 27 Nov 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bjp Tractor Rally In Agra In Kisan Samman
आगरा में निकाली गई ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला

भाजपा किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को कोठी मीना बाजार के मैदान से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी हीरा सिंह ने कहा कि किसानों के सम्मान में ही केंद्र सरकार ने कानून वापस लेने का एलान किया है। राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछली सरकारों से दस गुना ज्यादा गेहूं खरीद की है। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि ट्रैक्टर किसान के सम्मान का प्रतीक है। हम ट्रैक्टर की पूजा करते हैं, क्योंकि यह किसान की रोजी रोटी है। विपक्षी इसे जलाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों से पराली जलाने के मुकदमे वापस लिए हैं। पूर्व सांसद प्रभूदयाल कठेरिया, जगवीर सिंह तोमर, संतोष सिकरवार, हरेंद्र सिंह, सतीश त्यागी, तपेश जैन ने भी विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह राना व महानगर अध्यक्ष श्याम सिंह चाहर ने किसानों का आभार व्यक्त किया। 

Trending Videos
Bjp Tractor Rally In Agra In Kisan Samman
ट्रैक्टर रैली के दौरान किसान - फोटो : अमर उजाला

200 से अधिक ट्रैक्टरों से पहुंचे किसान
ग्रामीण अंचल से 200 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ आए किसानों ने कोठी मीना बाजार से पंचकुइयां, सुभाष पार्क, कलक्ट्रेट से होकर कोठी मीना बाजार तक भ्रमण किया। इस दौरान कलक्ट्रेट चौराहे पर एंबुलेंस को निकालने के लिए रैली को रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Tractor Rally In Agra In Kisan Samman
कोठी मीनाबाजार में किसान - फोटो : अमर उजाला
नहीं पहुंचे मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहर
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे, लेकिन वह रैली में नहीं पहुंचे। 
Bjp Tractor Rally In Agra In Kisan Samman
भाजपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला
ये रहे मौजूद
रैली में जुगेंद्र पहलवान, पंकज गुप्ता, अशोक चाहर, वंश जादौन, पवन सिकरवार, पंकज सिकरवार, बालेंद्र गुर्जर, धर्मपाल चाहर, रामेश्वर सिंह वर्मा, उमाशंकर माहौर, महाराज सिंह राजपूत, राजेंद्र प्रधान, संजीव भारद्वाज आदि थे। 
विज्ञापन
Bjp Tractor Rally In Agra In Kisan Samman
आगरा: कोठी मीना बाजार पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
लग गया सड़क पर जाम
आगरा के कोठी मीनाबाजार में निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान बाहर सड़क पर जाम लग गया। लोग काफी देर तक फंसे रहे। यातायात पुलिस ने आवागमन को सुचारू कराया।

मथुरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: आठ दिन पहले हुई थी पीड़िता के पिता की मौत, वारदात से सदमे में परिवार
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed