फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लॉगर युवती की हत्या: पहले रस्सी से बांधे हाथ, फिर गले में डाला फंदा और फेंक दिया अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से, जानें वजह

Fri, 24 Jun 2022 07:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Blogger girl murdered in agra first hand tied with rope then noose around her neck and thrown from the fourth floor of the apartment
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजनगरी फेज दो में शुक्रवार सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई। पति आकाश गौतम को छोड़कर वह तीन साल से अपने फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ रह रही थी। ढाई महीने पहले ही दोनों अपार्टमेंट में रहने आए थे। हत्या का आरोप पति और उसके चार सहयोगियों पर है। आसपास के लोगों ने मौके से पति और सहयोगी दो महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों और फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार रितिका का मायका विजय नगर, गाजियाबाद में है। वर्ष 2014 में उसने टूंडला के नगला झम्मन निवासी आकाश गौतम से प्रेम विवाह किया था। पहले दोनों फिरोजाबाद में रहते थे। आकाश कंसल्टेंसी कोचिंग चलाता था। बाद में वे आगरा आकर रहने लगा। वर्ष 2017 में रितिका की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से बड़ा बाजार, टूंडला निवासी विपुल अग्रवाल से हो गई। विपुल पहले से शादीशुदा है। उनके रिश्ते की भनक आकाश को हो गई। उनका रितिका से झगड़ा होने लगा।

Blogger girl murdered in agra first hand tied with rope then noose around her neck and thrown from the fourth floor of the apartment
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में विपुल ने बताया कि वर्ष 2019 से रितिका और वो साथ लिव इन में रहने लगा। ढाई महीने पहले ओमश्री अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 401 में किराये पर रहने आए थे।

Blogger girl murdered in agra first hand tied with rope then noose around her neck and thrown from the fourth floor of the apartment
ब्लॉगर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 10:40 बजे आकाश दो महिलाओं और दो युवकों के साथ यहां आया। फ्लैट का दरवाजा खोलते ही उसने मारपीट शुरू कर दी। उसके (विपुल के) हाथ साफी से बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Blogger girl murdered in agra first hand tied with rope then noose around her neck and thrown from the fourth floor of the apartment
लिफ्ट से जाते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
 इसके बाद रितिका को पीटना शुरू कर दिया। उसके हाथ रस्सी से बांध दिए, गले में भी रस्सी डाल दी। इसके बाद रितिका को बालकनी से नीचे फेंक दिया। वे उसे भी मारने वाले थे। 
 
विज्ञापन
Blogger girl murdered in agra first hand tied with rope then noose around her neck and thrown from the fourth floor of the apartment
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

उसने बाथरूम के गेट का शीशा तोड़कर शोर मचा दिया, जिस पर अपार्टमेंट के लोग आ गए। उन्हें देखकर पांचों भागने लगे। अपार्टमेंट के लोगों ने आकाश और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। रितिका फूड और फैशन ब्लागर थीं। इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed