{"_id":"62b572fd428bb25cff51f0e7","slug":"woman-fell-from-the-fourth-floor-of-the-apartment-hands-were-tied","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदगी का खौफनाक अंत: लिव इन में रह रही ब्लॉगर युवती की हत्या, अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंका, बंधे हुए थे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी का खौफनाक अंत: लिव इन में रह रही ब्लॉगर युवती की हत्या, अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंका, बंधे हुए थे हाथ
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Jun 2022 03:13 PM IST
सार
ब्लॉगर युवती लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप है कि उसके हाथ बांधकर अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से फेंका गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से फेंककर ब्लॉगर युवती की हत्या कर दी गई। घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान अपार्टमेंट के लोगों ने तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया, जिसमें एक आरोपी युवती का पति बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवती यहां अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद अपार्टमेंट के लोग दहशत में हैं।
2 of 5
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना करीब 11 बजे की है। लिफ्ट से जाने के दौरान उन्होंने महिला को गिरते हुए देखा। इसके बाद वे लोग नीचे पहुंचे, जहां महिला खून से लथपथ पड़ी थी। लोगों ने इसके बाद तत्काल ही पुलिस के सूचना दी।
3 of 5
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घटना थाना ताजगंज के नगला मेवाती स्थिति श्री अपार्टमेंट की है। महिला की उम्र करीब 30 साल है। उसकी पहचान रितिका सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह फिरोजाबाद के विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। ढाई महीने पहले ओमश्री अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 401 में किराये पर रहने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
महिला का उसके पति आकाश गौतम से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि आज आकाश अपने दो परिचितों और परिवार की दो महिलाओं के साथ फ्लैट पर आया था। जिसके बाद आपस में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि पति ने रितिका को नीचे फेंक दिया। रितिका के हाथ बंधे हुए थे। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि युवती की हत्या का मामला है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने का इंतजार है। मृतका के पति, दो महिलाओं और फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह और रितिका काफी तीन साल से साथ रह रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।