सब्सक्राइब करें

जेटीओ हत्याकांडः फेसबुक पर फोटो की तारीफ कर फंसाया था जाल में फिर रचा पति की हत्या का षड्यंत्र

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bsnl Office Murder Case Accused Comment Beautiful On Facebook
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
थाना शाहगंज क्षेत्र के पंचशील कॉलोनी, दौरैठा नंबर एक निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र नाथूराम की हत्या चार जनवरी की रात को कर दी गई थी। उनका शव रविवार तड़के तकरीबन चार बजे घर से 400 मीटर दूर सौ फुटा रोड पर पड़ा मिला था। उनकी पसलियों पर चोट थी। मृतक के भाई सुशील कुमार वर्मा ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 48 घंटे में हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी भावना, उसके प्रेमी कपिल और मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में जो बातें सामने आईं हैं वे बेहद चौंकाने वाली हैं। 
Trending Videos
Bsnl Office Murder Case Accused Comment Beautiful On Facebook
तीनों हत्यारोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कपिल और भावना की पूरी कहानी की जानकारी की। कपिल ने दो साल पहले फेसबुक पर भावना के एक फोटो को लाइक किया, इसके बाद कमेंट किया, ब्यूटीफुल। इस पर भावना ने जवाब दिया, थैंक्स फॉर कमेंट। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bsnl Office Murder Case Accused Comment Beautiful On Facebook
आरोपी महिला और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
अगले दिन कपिल ने सवाल कर दिया कि थैंक्स क्यों ? भावना ने कहा, थैंक्स इसलिए, क्योंकि कोई मेरी इस तरह तारीफ नहीं करता। कपिल ने इसी से भांप लिया कि भावना खुद को तन्हा महसूस करती है। 
 
Bsnl Office Murder Case Accused Comment Beautiful On Facebook
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
उसने फेसबुक पर उसके हर फोटो, हर मैसेज की तारीफ शुरू की, फिर मैसेंजर से मैसेज भेजे, एक दिन फोन नंबर दे दिया। उस नंबर पर भावना ने व्हाट्सएप किया तो उसका नंबर मिल गया। इसके बाद दोनों में पहले दोस्तों की तरह बातें होतीं, फिर दोनों खुलते चले गए। 


 
विज्ञापन
Bsnl Office Murder Case Accused Comment Beautiful On Facebook
वीरेंद्र कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक साल पहले जब कपिल ने सिमकार्ड दे दिया, फिर तो रोमांस की बातें होने लगीं। दो महीने से कपिल कह रहा था कि अब अलग-अलग नहीं रहा जाता। कपिल की शादी नहीं हुई थी। उसने भावना से शादी की इच्छा जताई थी, वह राजी हो गई। इसके बाद वीरेंद्र की हत्या की साजिश रची गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed