सब्सक्राइब करें

खाकी के साथ निभाया इंसानियत का फर्ज, थाने में लावारिस दुष्कर्म पीड़िता का किया अंतिम संस्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
trayodashi sanskar of victim girl in police station agra
थाने में हुआ पीड़िता का त्रियोदशी संस्कार - फोटो : अमर उजाला
आगरा की थाना एत्माद्दौला पुलिस ने खाकी के साथ इंसानियत का भी फर्ज निभाया। जिस लावारिस युवती को अंतिम यात्रा में अपने नहीं मिले, उसको निरीक्षक उदयवीर मलिक ने पहले अपनों की तरह मुखाग्नि दी। शुक्रवार को थाने में ही त्रियोदशी संस्कार विधान कार्यक्रम भी किया। हवन के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। थाने का यह नजारा देखकर अपनी शिकायत लेकर आए लोगों ने पुलिस के कार्य की सराहना की।
Trending Videos
trayodashi sanskar of victim girl in police station agra
इसी ईंट से सिर पर किए थे प्रहार, दीवार और जमीन पर खून के छींटे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
21 दिसंबर को यमुना ब्रिज स्टेशन रोड पर अगरबत्ती फैक्टरी के सामने एक मनोरोगी युवती से दुष्कर्म किया गया था। आरोपी ने युवती के सिर पर प्रहार किए थे। इससे दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। 72 घंटे बाद भी शनाख्त नहीं होने पर युवती के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया था। पुलिस शव को अपनी गाड़ी से लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
trayodashi sanskar of victim girl in police station agra
थाने में कराया ब्राह्मणों को भोज - फोटो : अमर उजाला
युवती के शव को मुखाग्नि निरीक्षक उदयवीर मलिक ने दी थी। अंतिम संस्कार में थाने के पुलिसकर्मियों के साथ ही एक एनजीओ के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए थे। शुक्रवार को थाना एत्माद्दौला में त्रयोदशी संस्कार विधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निरीक्षक ने हवन आदि किया। इसके बाद ब्राह्मण भोज कराया। ब्राह्मण भोज में पुलिसकर्मी भी बैठे। इस दौरान 25 लोगों को भोजन कराया गया। इस दौरान थाने में आने वाले लोग पुलिस का यह रवैया देखकर कायल हो गए।
trayodashi sanskar of victim girl in police station agra
दुष्कर्म और हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
घटना 21 दिसंबर की रात को हुई थी। यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन रोड पर 22 दिसंबर 2019 को एक युवती अगरबत्ती फैक्टरी के सामने बरामदे में लहूलुहान हालत में मिली थी। वो मानसिक रूप से बीमार थी। युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक युवक उसे फैक्टरी की तरफ लेकर जाता नजर आ रहा था। पुलिस ने युवती को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया था। दो दिन बाद युवती की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी एटा निवासी सुगड़ सिंह उर्फ सोड़ा को जेल भेजा था।
विज्ञापन
trayodashi sanskar of victim girl in police station agra
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि युवती और आरोपी सोड़ा के डीएनए का सैंपल लखनऊ लैब में भेजा गया है। डीएनए रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं दो गवाहों के बयान भी रह गए। रिपोर्ट मिलने और बयान होने पर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed