सब्सक्राइब करें

एक निर्भया की दर्दभरी कहानी: पुलिसकर्मी ने दाह संस्कार के बाद थाने में कराई आत्मशांति पूजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Jan 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Up Police Inspector Worshiped of Peace For mentally ill girl
मनोरोगी युवती की मौत के बाद आत्मशांति के पूजा कराते निरीक्षक उदयवीर मलिक - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मनोरोगी युवती की मौत के बाद निरीक्षक उदयवीर मलिक ने अंतिम संस्कार कराया था। अब निरीक्षक ने तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विधि विधान से आत्मा की शांति के लिए पूजा की गई। 13 लोगों को भोजन भी कराया गया। 
Trending Videos
Up Police Inspector Worshiped of Peace For mentally ill girl
युवती की मौत के बाद आत्मशांति के पूजा करते निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि विगत दिसम्बर में आगरा के यमुना ब्रिज स्टेशन के पास एदल नगर में अगरबत्ती फैक्टरी के बरामदे में दरिंदगी का शिकार हुई 22 वर्षीय युवती ने एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मंगलवार शाम को 4:45 बजे दम तोड़ दिया। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। वो 66 घंटे तक मौत से जूझती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Police Inspector Worshiped of Peace For mentally ill girl
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अधिक रक्तस्राव के कारण हालत लगातार बिगड़ती चली गई। चिकित्सकों के प्रयासों के बाद भी पीड़िता बच नहीं सकी। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक सुघड़ सिंह उर्फ सोढ़ा को एटा के जलेसर से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। वो वारदात के बाद से वहीं पर था।
Up Police Inspector Worshiped of Peace For mentally ill girl
दीवार पर बिखरे खून के छींटे - फोटो : अमर उजाला
मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ दुष्कर्म 21 दिसंबर की रात 12:30 बजे किया गया था। एटा के समकौली के नगला उदी का रहने वाला बेलदार सुगढ़ सिंह उर्फ सोड़ा उसे लेकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था। दुष्कर्म के बाद वापस आते हुए भी उसकी वीडियो रिकार्डिंग मिली थी।
विज्ञापन
Up Police Inspector Worshiped of Peace For mentally ill girl
पुलिस ने किया अंतिम संस्कर - फोटो : अमर उजाला
युवती को कमला नगर का माना जा रहा था। लेकिन जब पुलिस कमला नगर पहुंची तो कोई नहीं मिला। युवती का डीएनए सैंपल भी लिया गया है। अगर कोई परिजन बाद में आता है तो इससे मिलान कराया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed