{"_id":"5e17282f8ebc3e87af442df6","slug":"parents-demanding-for-four-years-to-install-statue-of-martyr-son-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद बेटे की मूर्ति लगवाने को चार साल से चक्कर काट रहे माता-पिता, पूर्व सैनिकों ने किया यह एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद बेटे की मूर्ति लगवाने को चार साल से चक्कर काट रहे माता-पिता, पूर्व सैनिकों ने किया यह एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Jan 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
शहीद गोविंद सिंह के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की खातिर आगरा के बहादुर लाल ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, लेकिन शहीद की मूर्ति लगवाने के लिए बुजुर्ग माता-पिता पिछले चार साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। मूर्ति लगने के लिए स्थल का चयन होने के बाद स्वीकृति मिल चुकी है, मगर नगर निगम के सदन में अनुमोदन नहीं हो पाने के कारण आज तक शहीद की मूर्ति नहीं लग सकी है।
2 of 6
शहीद गोविंद सिंह के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बुजुर्ग माता-पिता अपने शहीद बेटे की मूर्ति लगवाने के लिए पिछले चार साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। सांसद और विधायक के प्रयासों के बाद नगर निगम ने मूर्ति लगवाने के लिए स्थल का चयन करके स्वीकृति तो दे दी, लेकिन सदन में अनुमोदन नहीं हो पाने के कारण आज तक शहीद की मूर्ति नहीं लग सकी है।
3 of 6
शहीद की अंतिम यात्रा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
शहर के राजपुर चुंगी रोड स्थित भोजनगर के रहने वाले प्रताप सिंह मेहता रिटायर्ड फौजी हैं। उन्होंने अपने दोनों बेटों को भी सेना में भेजा। बड़ा बेटा लांस नायक गोविंद सिंह 9 पैरा स्पेशल फोर्स में तैनाती के दौरान आपरेशन कृष्णाघाटी में आतंकियों से मुकाबला करते समय 14 अक्टूबर 2015 को शहीद हो गया। दूसरा बेटा महेंद्र सिंह कारगिल युद्ध में घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आगरा नगर निगम
प्रताप सिंह ने बताया कि बेटे के शहीद होने के बाद प्रशासन और नेताओं ने बेटे का स्मारक बनवाने का आश्वासन दिया। उनके पास कोई जमीन व खेती नहीं है। ऐसे में राजपुर चुंगी पर तिकोनिया पार्क में मूर्ति लगवाने के लिए आगरा के सांसद रहे डॉ. रामशंकर कठेरिया और विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने नगरायुक्त और मेयर को पत्र लिखे। नगर निगम के संपत्ति विभाग समेत अन्य विभागों ने सर्वे कराया और शहीद की मूर्ति लगाने के लिए अनापत्ति दे दी।
विज्ञापन
5 of 6
शहीद गोविंद सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रताप बताते हैं कि तभी से वो पत्नी कमला देवी के साथ अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं मगर अभी तक शहीद बेटे की मूर्ति नहीं लग सकी है। नगर निगम के सदन का अनुमोदन होने पर ही मूर्ति लग सकती है। शहीद के माता-पिता अपने जीवनकाल में अपने लाल की मूर्ति राजपुर चुंगी में लगी देखना चाहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।