{"_id":"69f89ca87f92f952c709ecec","slug":"two-killed-in-linter-collapse-in-kasganj-2026-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश बनी काल: लिंटर गिरने से मासूम भाई-बहन की माैत, दीवार गिरने से बुजुर्ग की गई जान; चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश बनी काल: लिंटर गिरने से मासूम भाई-बहन की माैत, दीवार गिरने से बुजुर्ग की गई जान; चार लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 04 May 2026 06:49 PM IST
सार
यूपी के कासगंज जिले में आंधी-बारिश ने कहर ढहाया। मासूम भाई-बहन समेत तीन की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
लिंटर गिरने से मासूम भाई-बहन की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज जिले में आई आंधी, बारिश व ओलावृष्टि ने काफी तबाही मचाई। गंजडुंडवारा में लिंटर गिरने से मलबे के नीचे दबे मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि माता-पिता व एक बहन घायल हो गए। जबकि अमांपुर में दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उनका भाई घायल हो गया। जबकि सिढ़पुरा में पेड़ गिरने से भैंस की मौत हो गई।
Trending Videos
माैके पर जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र स्थित घबरा गांव में सुबह करीब 4:30 बजे तेज बारिश के बीच जितेश कुमार के मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय घर के अंदर परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जितेश कुमार, बहन बबीता, पत्नी नीलम, पुत्र अविनाश (6 माह) और बेटी सोनाली (5) को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान सोनाली और अविनाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का गिरा लिंटर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जितेश कुमार और उनकी पत्नी का इलाज बरेली में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल बबीता को अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
पिता की गोद में दोनों मासूम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, अमांपुर क्षेत्र के शेरपुर गांव में दीवार गिरने से 75 वर्षीय बादामश्री की मौत हो गई, जबकि उनके भाई सुनहरी (60) घायल हो गए। सिढ़पुरा के हीरापुर साहिस्ता में बिजली गिरने से रचित की भैंस मर गई। भैंस पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। लेखपाल अशोक कुमार वर्मा व पशुचिकित्साधिकारी ब्रजकिशोर उपाध्याय भी पहुंचे।
विज्ञापन
कासगंज हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेज आंधी के चलते जिलेभर में भारी नुकसान हुआ। 200 से अधिक पेड़ और बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं बड़ी संख्या में टीन शेड उड़ने से लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।
ये भी पढ़ें-स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन: सपा ने निकाली जन आक्रोश रैली, रोकने पर पुलिस से तीखी नोकझोंक
ये भी पढ़ें-स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन: सपा ने निकाली जन आक्रोश रैली, रोकने पर पुलिस से तीखी नोकझोंक