आगरा में न्यू राजामंडी के चेन व्यापारी सौरभ अग्रवाल ने श्री पारस अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ हत्या की शिकायत की है। इसमें आरोप लगाया कि कोरोना संक्रमण से पीड़ित पत्नी की ऑक्सीजन बंद कर उसकी हत्या कर दी गई। शिकायत करने की कहने पर डॉक्टर और कर्मचारियों ने धमकी दी। 51, न्यू राजामंडी निवासी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि उनको 13 अप्रैल को कोरोना संक्रमण होने पर सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि पत्नी राधिका (36) को श्री पारस अस्पताल में भर्ती कराया था। पत्नी के इलाज में तकरीबन तीन लाख रुपये खर्च हुए। पत्नी के इलाज में घोर लापरवाही की गई। मॉकड्रिल के नाम पर ऑक्सीजन बंद कर 27 अप्रैल को पत्नी की हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी तकरीबन सुबह छह बजे दी गई। सौरभ अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने डाक्टर अरिन्जय जैन से शिकायत की। मगर, उन्होंने धमकी देकर चुप कर दिया। उनके पास कोई सुबूत भी नहीं था।
{"_id":"60c2f755d37c1024c62c9b2e","slug":"businessman-complaint-for-murder-against-shri-paras-hospital-staff-and-doctor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्री पारस अस्पताल: चिकित्सक के खिलाफ एक और शिकायत, पत्नी की ऑक्सीजन बंद कर हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री पारस अस्पताल: चिकित्सक के खिलाफ एक और शिकायत, पत्नी की ऑक्सीजन बंद कर हत्या का आरोप लगाया
Fri, 11 Jun 2021 11:28 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: राधिका की फोटो और परिजनों से की गई बातचीत का अंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतकर्ता सौरभ और श्री पारस अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो के सामने आने के बाद आरोपियों की करतूत का खुलासा हुआ। आरोपियों ने उनके दो बच्चों की मां को छीन लिया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। उन्होंने रजिस्टर्ड डाक से एक प्रार्थनापत्र मुख्यमंत्री, एसएसपी और थाना न्यू आगरा पुलिस को भेजा है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
श्री पारस अस्पताल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने मैसेज भेजकर बता दिए हालात
सौरभ अग्रवाल का कहना है कि वह खुद कोरोना संक्रमित थे। उनका इलाज तीन दिन अस्पताल में चला था। इसके बाद घर में इलाज करा रहे थे। कमजोरी होने की वजह से पत्नी से बात भी नहीं कर पाते थे। इस कारण पत्नी राधिका अपनी बहन मनीषा को कभी कभार व्हाट्सएप पर मैसेज करती थीं।

श्री पारस अस्पताल में भर्ती मरीज की परिजनों से चैटिंग
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मैसेज भेजकर बताया था कि उनको मारने की प्लानिंग की जा रही है। उन्होंने पत्नी से मिलने की कोशिश की तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। 27 अप्रैल को मौत के बारे में बताया गया, जबकि उनकी मौत पहले ही हो गई होगी। उनके मोबाइल पर पत्नी के मैसेज भी हैं। यह वह पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
पारस अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
संदिग्ध मौतों का ब्योरा नहीं बताया
श्री पारस अस्पताल में 26 अप्रैल को चार कोविड मरीजों की मौत हुई। नॉन कोविड व संदिग्ध मरीजों की संख्या कोविड मृतकों से अधिक हो सकती है। जन प्रहरी संस्था के संयोजक नरोत्तम शर्मा का कहना है कि जिला प्रशासन ने संदिग्ध मौतों का ब्योरा तीन दिन बाद भी सार्वजनिक नहीं किया है। उन्होंने जिलाधिकारी से अस्पताल में सभी प्रकार के रोगियों की मौतों की स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है।
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: रिकार्ड से छेड़छाड़ की आशंका पर फाइलें जब्त, शिकायत के लिए सामने आएं तीमारदार