फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद रामवीर सिंह की याद में 25 लाख की लागत से बनेगा स्मारक, मंत्री ने रखी आधारशिला

Mon, 30 Sep 2019 04:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Sep 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister laid the foundation stone for the martyr Ramveer Singh memorial in mathura
शहीद रामवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गांव हुलवाना के शहीद रामवीर सिंह की याद में 25 लाख रुपये की लागत से शहीद स्मारक बनेगा। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने रविवार को स्मारक की आधार शिला रखी। इस दौरान लोगों ने शहीद रामवीर सिंह अमर रहे के जयघोष से लोगों में जोश भर दिया। चौधरी लक्ष्मीनारायण ने पुष्प अर्पित किए। 
Cabinet Minister laid the foundation stone for the martyr Ramveer Singh memorial in mathura
शहीद स्मारक की आधारशिला रखते कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण - फोटो : अमर उजाला
थाना कोसीकलां के गांव हुलवाना निवासी वीर जवान रामवीर सिंह एक अगस्त को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। रविवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण गांव पहुंचे और शहीद के अंत्योष्टी स्थल पर पुष्पार्पित किए। 
Cabinet Minister laid the foundation stone for the martyr Ramveer Singh memorial in mathura
शहीद रामवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि शहीद रामवीर सिंह बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के लिए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान देकर गांव एवं क्षेत्र ही नहीं प्रदेश का मान भी बढ़ाया है। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायती राज विभाग से 25 लाख की लागत से बनने वाले शहीद रामवीर सिंह स्मारक की आधार शिला रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cabinet Minister laid the foundation stone for the martyr Ramveer Singh memorial in mathura
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिसके तहत पूरे स्मारक स्थल की बाउंड्रीवाल होगी। स्मारक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी ने कहा कि रामवीर सिंह का नाम हमेशा इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। इस दौरान डीपीआरओ प्रीतम सिंह, सुरेंद्र सिंह, बच्चू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Cabinet Minister laid the foundation stone for the martyr Ramveer Singh memorial in mathura
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शहीद रामवीर सिंह के परिवार में उनकी पत्नी नीतू, दो बच्चे, मां कृष्णा और पिता किशोर सिंह हैं। शहीद का बड़ा बेटा तीन साल का शिवा है और छह माह का आदित्य है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed