फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहां है दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत, वहां ऐसे हो गए हालात, लोग अपना घर बेचने को मजबूर

Mon, 30 Sep 2019 08:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Sep 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
people want sell their house due to sewer problem in agra
घर पर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है' - फोटो : अमर उजाला
खूबसूरत ताजमहल से दुनियाभर में आगरा की पहचान है, लेकिन इस शहर के कुछ इलाकों में ऐसे हालात हैं, जो किसी बदनुमा दाग से कम नहीं है। आवास विकास सेक्टर छह-सी में तो हालात बद से बदतर हैं। सीवर चोक है। गलियों में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। शिकायत कर-करके लोग परेशान हैं। जिम्मेदार सब कुछ जानने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं। गंदगी में लोग रह नहीं पा रहे हैं। मजबूर होकर लोगों ने अपने-अपने घरों पर 'मकान बिकाऊ है', लिखवा दिया है। 
people want sell their house due to sewer problem in agra
आवास विकास में सड़कों पर सीवर का पानी - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास परिषद के सेक्टर छह सी में घरों के सामने सीवर चोक है। यहां एक हजार से अधिक लोगों को सीवर में होकर अपने घर आना-जाना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। आए दिन लोग सीवर में गिरकर चुटैल भी हो रहे हैं। पार्षद से लेकर महापौर और अधिकारी तक लोगों को सीवर की समस्या से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। महापौर को शिकायत दर्ज कराने वालों में जीतू कुमार, सुनीता देवी, सुमन, पूजा सिंह, नीरज, कविता, विनय कुमार, श्रीनिवास, राजेंद्र कुमार आदि शामिल है।  
people want sell their house due to sewer problem in agra
घर पर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है' - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी मंजू रानी ने बताया कि यहां सीवर चोक है। मेनहोल से सीवर ओवर फ्लो हो रहा है। गलियों में सीवर भरा पड़ा है। घर बेचकर जाने को मन बना लिया है। विशाल शर्मा ने कहा कि कई बार पार्षद, महापौर और जल संस्थान के जीएम को शिकायत दर्ज करा चुके हैं। अब घर बेचकर दूसरी जगह रहेंगे। यहां रहे तो बीमारियों के शिकार हो जाएंगे। कविता ने बताया कि दो वर्ष से सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। घरों में अंदर भी सीवर की बदबू आने लगी है। अब घर बेचना ही एक मात्र विकल्प रह गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
people want sell their house due to sewer problem in agra
घर पर लिखा 'मकान बिकाऊ है' - फोटो : अमर उजाला
'घर बेचकर जाने की जरूरत नहीं, सफाई कराऊंगी'
सवाल : सेक्टर छह में घरों के आगे सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। कब तक समस्या झेलेें। 
जवाब : सीवर की समस्या को लेकर लगातार काम चल रहा है। पूर्व की तुलना में अब सीवर की समस्या काफी कम हो गई है, जहां भी ओवरफ्लो हो रहे हैं। वहां सफाई कराई जाएगी। 
सवाल : लोग दो वर्ष से परेशान है, अब घर बेचने को मजबूर है। 
जवाब : कल में खुद देखूंगी, सफाईकर्मी बुलाकर समस्या से निजात दिलाई जाएगी। लोगों को घर बेचने की जरूरत नहीं है। 
- सुषमा जैन, पार्षद 
विज्ञापन
people want sell their house due to sewer problem in agra
आगरा के मेयर नवीन जैन
'20 वर्ष पुरानी समस्या है, समाधान में समय लग रहा है'
सवाल : आवास विकास सेक्टर छह में घरों के आगे सीवर जमा है। 
जवाब : लगातार सीवर की सफाई कराई जा रही है। रविवार को टीम भेजकर भी सफाई कराई जाएगी। 
सवाल : लोग घरों को बेचने को मजबूर हैं। 
जवाब : लोगों ने नालियों पर कब्जा कर लिया है। घरों का पानी भी सीवर में जा रहा है। मेनहोलों को घरों में ले लिया है। इसलिए यह समस्या पैदा हुई है। सभी से अपील है कि बीस वर्ष पुरानी समस्या का समाधान करने में थोड़ा समय जरूर लग रहा है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। 
- नवीन जैन, महापौर 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed