फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: बारिश ने बिगाड़ी 'स्मार्ट सिटी' की सूरत, सड़कें हुईं खोखली, रेल अंडरपास में डूबी कार, देखें तस्वीरें

Sat, 24 Sep 2022 11:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Sep 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
Car drowned in rail underpass  amid heavy rain in agra
अंडरपास में डूब गई कार - फोटो : अमर उजाला

आगरा में तीन दिन की बारिश से शहर की सड़कें खोखली हो गईं। शहर में कई जगह सीवर, पानी और गैस की पाइपलाइन बिछाईं थीं और मिट्टी का कॉम्पेक्शन किए बिना सड़कें छोड़ दीं थीं। ऐसी करीब 40 जगहों पर गहरे गड्ढे हो गए। सड़कों पर जलभराव हो गया। शुक्रवार को प्रकाश नगर रेल अंडरपास में पांच फुट तक पानी भर गया, जिससे अंडरपास में एक कार डूब गई, चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। 



घटना दोपहर करीब दो बजे की है। रामबाग का एक व्यक्ति कार लेकर प्रकाश नगर अंडरपास से गुजरने की कोशिश कर रहा था। वह पानी की गहराई का अनुमान नहीं लगा सका और कार अंडरपास के बीच में जाकर डूबने लगी। चालक घबरा गया। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उसे बाहर निकाला। प्रकाश नगर के आदिल का कहना है कि हर बारिश में इस अंडरपास में जलभराव होता है। दो साल पहले एक राहगीर की डूबकर मौत भी हो चुकी है।

Car drowned in rail underpass  amid heavy rain in agra
बारिश से सड़क पर हुआ गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को नुनिहाई, आवास विकास कॉलोनी, जीवनी मंडी, अलबतिया रोड, बोदला जगदीशपुरा रोड समेत सड़कों के धंसने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ इन गड्ढों में ट्रैक्टर और ट्रक भी फंस गए, जबकि कई वाहन गड्ढों में फंसकर पलट गए। इस वजह से पूरे दिन ट्रैफिक जाम लगा रहा। 
Car drowned in rail underpass  amid heavy rain in agra
सड़क पर हुआ गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
बीते साल आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-8 में सीवर लाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई के बाद जलनिगम ने मिट्टी का कॉम्पेक्शन किए बिना सड़क बना दी जो शुक्रवार को धंस गई। यहां 15 फुट लंबा गड्ढा हो गया, जिसमें दो साइकिल सवार गिर पड़े, जबकि शाम को अंधेरे में बाइक सवार गिर पड़ा। यहां गड्ढे का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Car drowned in rail underpass  amid heavy rain in agra
गड्ढे में गिरा साइकिल सवार - फोटो : अमर उजाला
नुनिहाई में जिला उद्योग केंद्र के सामने बीते साल भी सड़क धंसी थी। इस बार भी यहां 15 फुट लंबा गड्ढा हो गया। पुलिया का एक हिस्सा यहां ढह गया। नुनिहाई रोड पर सड़क धंसने से हुए गड्ढे के कारण ट्रैफिक रुक गया। एत्मादपुर के विधायक धर्मपाल सिंह ने निरीक्षण कर हालात देखे। बोदला सब्जीमंडी के पास भी 10 फुट से बड़ा गड्ढा हो गया।
विज्ञापन
Car drowned in rail underpass  amid heavy rain in agra
सड़क पर हुआ गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
जीवनीमंडी रोड पर आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी ने पानी की पाइपलाइन बिछाई है। जीवनीमंडी रोड पर ही सड़क पर 12 से ज्यादा गड्ढे हुए हैं, जहां वाहन चालकों का चलना मुहाल हो गया। दो से तीन फुट चौड़े और गहरे गड्ढों के कारण दोपहर में चार कारें इनमें फंस गईं, जिन्हें एक दूसरे की मदद से निकाला जा सका। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed