फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi Mathura Visit: मुख्यमंत्री के आने से पहले रातोंरात बन गई सड़क, लोग बोले- योगी जी बार-बार मथुरा आएं

Mon, 06 Jun 2022 03:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 03:09 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Mathura Visit road built overnight before Chief Minister visit in mathura
मुख्यमंत्री के आने से पहले बनी सड़क - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा आ रहे हैं। दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री का मथुरा में यह पहला दौरा है। वह ब्रज में करीब 19 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर और बरसाना में राधारानी के दर्शन भी जाएंगे। मुख्यमंत्री का काफिया जिन सड़कों से गुजरेगा, उनको चमका दिया गया है। गोकुल तिराहे से बैराज तक तो रातोंरात नई सड़क का निर्माण भी कर दिया गया है। यहां के लोगों का कहना है कि इससे पहले कई बार इस टूटी सड़क को बनवाने की गुहार लगाई थी, लेकिन प्रशासन ने कुछ नहीं किया। जैसे ही मुख्यमंत्री के आने कि ख़बर लगी तो सभी विभाग सक्रिय हो गए। काश... योगी जी बार-बार मथुरा आएं, जिससे खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधर जाए। 

CM Yogi Adityanath Mathura Visit road built overnight before Chief Minister visit in mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को को राजकीय वायुयान से आगरा के खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर शाम 6.15 बजे पहुंचेंगे। वह पांच मिनट बाद मथुरा के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। शाम 7:15 बजे वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचेंगे। यहां वह अत्याधुनिक कैथ लैब का उद्घाटन करेंगे। सेवाश्रम वृंदावन अस्पताल के प्रभारी स्वामी कालीकृष्णानंद ने कहा कि कैथ लैब से एक साल में 12000 रोगी लाभान्वित हो सकेंगे। 

CM Yogi Adityanath Mathura Visit road built overnight before Chief Minister visit in mathura
मुख्यमंत्री के आने से पहले बनी सड़क - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को महावन स्थित रसखान समाधि स्थल का भ्रमण करेंगे। महावन की सड़क खस्ताहाल थी, जिसे रातोंरात बनवा दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इस सड़क के लिए वे लोग कई मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सड़क पर चमका दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Mathura Visit road built overnight before Chief Minister visit in mathura
मुख्यमंत्री के आने से पहले बनी सड़क - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन-पानीगांव से वृंदावन आने वाले मार्ग पर गिट्टी और तारकोल बिछाकर सही किया गया है। इधर, पागल बाबा मंदिर से रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम तक रोड की भी मरम्मत की गई है। बांकेबिहारी मंदिर मार्ग को भी दुरुस्त किया गया है। बरसाना में सड़कों के गड्ढों को भर दिया गया है। 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Mathura Visit road built overnight before Chief Minister visit in mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 

- सोमवार को सीएम खेरिया हवाईअड्डे से सड़क मार्ग से शाम 7:15 बजे रामकृष्ण मिशन पहुंचेंगे।
- रात 8:10 से 8:25 बजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करेंगे।
- 8:40 बजे गोवर्धन होटल पहुंचकर चौ. लक्ष्मीनारायण के बेटे की शादी समारोह में शामिल होंगे।
- 8:55 बजे वेटरनेरी विवि स्थित वीआईपी गेस्टहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
- मंगलवार सुबह 8:15 से 8:30 तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन व पूजन करेंगे।
- 8:45 से 9:15 बजे रसखान समाधि स्थल का भ्रमण करेंगे।
- 9:15 से 10:45 बजे तक उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पांचवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
- रमणरेती आश्रम स्थित हेलीपैड से 10:55 बजे हेलिकॉप्टर से प्रस्थान कर 11:10 बजे बरसाना के राधाबिहारी इंटर कॉलेज हेलीपैड पर उतरेंगे।
- 11:15 बजे राधारानी मंदिर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होकर 11:25 बजे मंदिर पहुंचेंगे। जहां 11:40 बजे तक दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे।
- 11:50 बजे विनोद बाबा आश्रम में संतों से मुलाकात करेंगे।
- 12:20 बजे लखनऊ खेरिया हवाईअड्डे के लिए उड़ान भरकर 1:40 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed