फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज रज उत्सव: मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हुनर हाट तैयार, ऊर्जा मंत्री ने देखीं व्यवस्थाएं, देखिए तस्वीरें

Wed, 10 Nov 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cm Yogi Will Come Today In Braj Raj Utsav Vrindavan Up News
मथुरा: जन्मभूमि पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

ब्रज रज उत्सव के उद्घाटन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों में पूरी ताकत लगा दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के खास इंतजाम किये जा रहे है। पूरे कार्यक्रम स्थल को चार सेक्टरों में विभाजित कर अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ ही14 डिप्टी एसपी व निरीक्षक तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से जुडे़ सभी रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर बैरिकेडिंग की गई है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंदिरों का जायजा लिया। पुलिस महानिरीक्षक आगरा नचिकेत झा ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तैनात पुलिसकर्मियों व अधिकारियों से ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए कहा है कि सामान्य नागरिकों को मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कोई परेशानी न हो जबकि संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर,अपर पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह, एमवीडीए के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह, विद्युत निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Cm Yogi Will Come Today In Braj Raj Utsav Vrindavan Up News
हुनर हाट - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन का यातायात किया डायवर्ट...
- छटीकरा वृंदावन से राया को जाने वाले सभी वाहन वाया वाईपास गोकुल बैराज व लक्ष्मी नगर होते हुए जाएंगे।
- मथुरा से राया को जाने वाले सभी वाहन वाया टैंक चौराहा लक्ष्मी नगर होते हुऐ जाएंगे ।
- कोसी से मांट की तरफ जाने वाले सभी वाहन शेरगढ़ के रास्ते मांट जाएंगे।
- गोकुल रेस्टोरेंट से कोई भी भारी वाहन मसानी चौराहे की तरफ नहीं जायेगा।
- शहर के सभी वाहन जो टटिया आश्रम को जाएंगे वे सभी वाहन रंगजी मंदिर से आगे नहीं जाएंगे।
- यहां होगी पार्किंग व्यवस्था-पानीगांव की तरफ से आने वाली सभी बसें पानीगांव तिराहे पर सवारियों को उतारनें के बाद दारुख पार्किंग व मंडी
Cm Yogi Will Come Today In Braj Raj Utsav Vrindavan Up News
हुनर हाट में माखन की मटकी की कलाकृति - फोटो : अमर उजाला
पार्किंग में खड़ी की जाएंगी
- मथुरा की तरफ से आने वाली बसें कोतवाली वृंदावन के पास व रंगजी मंदिर की पार्किंग में खड़ी की जायेगी।
- मथुरा से आने वाले चार पहिया वाहन शाही घाट रोड पर स्थित पार्किंग में पार्क किये जाएंगे।
- मथुरा से आने वाले दो पहिया वाहन देवरहा बाबा परिक्रमा मार्ग पर स्थित मैत्रीघर के पास बने रोड के माध्यम से धोबीघाट पार्किंग में पार्क किये जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cm Yogi Will Come Today In Braj Raj Utsav Vrindavan Up News
हुनर हाटा का मेरा गांव मेरा देश द्वार - फोटो : अमर उजाला
10 नवंबर से शुरू होने रहे ब्रज रज उत्सव में देश भर के प्रख्यात कलाकार श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में यमुना के तट पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसकी शुरूआत बुधवार को संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति से सुरेखा एवं प्रेम भाटिया, अर्चना शर्मा ग्रुप से होगी। प्रत्येक दिन इस उत्सव में कलाकार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
Cm Yogi Will Come Today In Braj Raj Utsav Vrindavan Up News
कचरे से बना घोड़ा - फोटो : अमर उजाला
11 नवंबर को सर्कस-रेम्बो सर्कस ग्रुप
12 नवंबर को कथक एवं भजन संध्या में सदानन्द विश्वास ग्रुप एवं विपिन
सचदेवा की प्रस्तुति होगी।
13 नवंबर को अनूप जलोटा की भजन संध्या
14 नवंबर को बॉलीवुड के सुरेश वाडेकर द्वारा संगीत एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
15 नवंबर को महाभारत नाटिका का मंचन बॉलीवुड कलाकार पुनीत इस्सर करेंगे।
16 नवंबर को बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी जदुई आवाज से संगीत एवं भजन सुनाएंगे।
17 नवंबर को अंकिता बतरा की भजन संध्या होगी।
18 नवंबर को बॉलीवुड कलाकार अन्नू कपूर द्वारा सांस्कृतिक अंताक्षरी होगी।
19 नवंबर को बॉलीवुड त्रिचूर ब्रदर्स संगीत एवं भजन प्रस्तुत करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed