{"_id":"5fa4ed678ebc3e9bb5430eda","slug":"commercial-surrogacy-case-nine-accused-to-be-booked-gangster-act-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोख के सौदागर: सरगना सहित नौ पर लगा गैंगस्टर, नेपाल की अस्मिता का अब तक नहीं सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोख के सौदागर: सरगना सहित नौ पर लगा गैंगस्टर, नेपाल की अस्मिता का अब तक नहीं सुराग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोख के सौदागर: पुलिस की गिरफ्त में विष्णुकांत (बायें) नेपाल की अस्मिता (दायें) (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में पुलिस ने कोख के सौदागरों के सरगना सहित नौ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी है। ये सभी आरोपी जेल में बंद हैं। इनमें विष्णुकांत सरगना है। वह मूलरूप से कर्नाटक के जिला बीदर का रहने वाला है। मामले में नेपाल की अस्मिता का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि अस्मिता की तलाश जारी है।
19 जून, 2020 को पुलिस ने फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो गाड़ियों में सवार पांच लोगों को पकड़ा था। उनके पास से तीन नवजात बच्चियां मिली थीं। इन बच्चियों को नेपाल बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पांच लोगों को जेल भेजा था। इसमें फरीदाबाद की नीलम भी थी।
3 of 5
बेंगलुरु से पकड़ा गया था विष्णुकांत
- फोटो : अमर उजाला
नीलम को रिमांड पर लेने के बाद दिल्ली का आनंद राहुल सारस्वत पकड़ा गया। उसने गिरोह के मास्टरमाइंड दिल्ली के एंब्रियोलॉजिस्ट (भ्रूण विज्ञानी) विष्णुकांत का नाम बताया था। नेपाल की अस्मिता को उसकी पत्नी बताया था। विष्णुकांत कर्नाटक भाग गया था। सरगना विष्णुकांत और आठ सदस्यों के खिलाफ थाना डौकी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विष्णुकांत से पूछताछ करती पुलिस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
सरगना विष्णुकांत का पता चलने के बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्य सूरज नारायन प्रधान और उसकी पत्नी कल्पना को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया था। बाद में बेंगलुरु से विष्णुकांत पकड़ा गया। उससे पूछताछ में पता चला कि अस्मिता उसकी पत्नी नहीं है। वर्ष 2014 में नेपाल एक अस्पताल में अस्मिता से मुलाकात हुई थी। उससे दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
नेपाल की अस्मिता
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में नेपाल की अस्मिता का नाम सामने आया था। बाद में पता चला था कि वह विष्णुकांत के साथ दिल्ली में रहती है। वह नेपाल में बच्चों को मंगवाती थी। उसने जगह-जगह अपने एजेंट बना रखे थे, जोकि बच्चों को लेकर जाने का काम करते थे। महिलाओं को कमीशन और बच्चों की रकम देते थे। लेकिन पुलिस अब तक उसका सुराग नहीं लगा सकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।